Breaking: उद्भव ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- महाराष्ट्र में मध्यावधि विधानसभा चुनाव के लिए रहें तैयार
Edited By Amit Kasana

उद्भव ठाकरे
Edited By Amit Kasana

उद्भव ठाकरे
विनोद जगदाले, मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व शिवसेना नेता उद्भव ठाकरे ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से राज्य में मध्यावधि विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा है।
उद्भव ठाकरे विधानसभा संपर्क प्रमुख की बैठक कर रहें थे। जहां उन्होंने यह संकेत दिए हैं। जानकारी के मुताबिक उद्भव ठाकरे ने बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहें। राज्य में विधानसभा चुनाव जल्द होंगे।
बता दें कि इससे पहले शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित पार्टी के बागी विधायकों को नए सिरे से जनादेश लेने की चुनौती दी थी। उन्होंने मीडिया में दिए बयान में कहा थाकि वह भी इस्तीफा देने और नए सिरे से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
आदित्य ठाकरे ने कहा था कि ‘मैं अपनी मांग दोहराता हूं कि 40 बागी विधायकों को इस्तीफा दे देना चाहिए और नए सिरे से जनादेश लेना चाहिए। मैं भी अपनी सीट से इस्तीफा दूंगा और फिर से चुनाव लडूंगा लोगों को तय करने दें.’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: