वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर 2.5 लाख रंगीन दीयों से सजी भारत माता, मुंबई में बना विश्व रिकॉर्ड

मुंबई के पास ठाणे के डोंबिवली में कला, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का भव्य संगम देखने को मिला है. यहां ढाई लाख से अधिक रंगीन दीयों से साकार की गई भारत माता की विशाल मोजैक कलाकृति ने न सिर्फ दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है, बल्कि वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया के अंतर्गत एक नया विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. यह आयोजन वंदे मातरम को 150 साल पूरे होने पर मुंबई के पास ठाणे के डोंबिवली में किया गया है. पढ़ें मुंबई से राहुल पांडे की रिपोर्ट.

mumbai news

राहुल पांडे

विज्ञापन

मुंबई के पास ठाणे के डोंबिवली में कला, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का भव्य संगम देखने को मिला है. यहां ढाई लाख से अधिक रंगीन दीयों से साकार की गई भारत माता की विशाल मोजैक कलाकृति ने न सिर्फ दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है, बल्कि वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया के अंतर्गत एक नया विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. यह आयोजन वंदे मातरम को 150 साल पूरे होने पर मुंबई के पास ठाणे के डोंबिवली में किया गया है.

विज्ञापन

इस आयोजन की पहल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के डोंबिवलीकर एक सांस्कृतिक परिवार द्वारा की गई है. डोंबिवली जिमखाना मैदान में स्थापित यह भव्य कलाकृति देखने के लिए प्रतिदिन हजारों कला-प्रेमी और नागरिक उमड़ रहे हैं. प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने बताया कि भारत माता का पूजन और वंदन बचपन से मिले संस्कारों का अभिन्न हिस्सा है. राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत माता को एक अनोखी मानवंदना देने के उद्देश्य से इस विश्व रिकॉर्ड का संकल्प लिया गया.

95 फिट ऊंची और 75 फीट चौड़ी भारत माता का मोजैक

उन्होंने कलाकार चेतन राऊत प्रभु कापसे और वैभव कापसे की पिता–पुत्र जोड़ी सहित पूरी कलाकार टीम की सराहना की. इन कलाकारों ने लगातार नौ दिनों तक दिन-रात मेहनत कर दीयों को रंगते हुए इस अद्भुत मोजैक को साकार किया. करीब 95 फीट ऊंची और 75 फीट चौड़ी यह विशाल भारत माता की मोजैक कलाकृति मिट्टी से बने रंगीन दीयोंके माध्यम से तैयार की गई है, जो सनातन संस्कृति, कला और राष्ट्रप्रेम का सशक्त प्रतीक बनकर उभरी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ