BMC चुनाव में सीट शेयरिंग पर बिहार वाली रार! BJP पर डिप्टी CM शिंदे का दवाब, कांग्रेस से रूठी NCP (SP)

जनवरी में मुंबई नगर निगम के चुनाव होने हैं। इसके लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। लेकिन पार्टियों में अभी तक सीट शेयरिंग तय नहीं हो पाई है। सभी पार्टियों में सीट शेयरिंग को लेकर वैसा ही विवाद छिड़ा है जैसा बिहार चुनाव से पहले। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

BMC

बिहार में हाल ही में विधानसभा चुनाव पूरे हुए। चुनाव से ज्यादा चर्चा बिहार में सीट शेयरिंग पर रही। चाहे एनडीए गठबंधन हो या महागठंबधन दोनों में सीट शेयरिंग को लेकर काफी बवाल चला। एनडीए में सीट शेयरिंग विवाद के चलते चिराग, मांझी समेत कई नेता तक रूठ गए। वहीं महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, वीआईपी पार्टी ने एक दूसरे के सीटों पर भी प्रत्याशी उतार दिए थे। सीट शेयरिंग यही विवाद अब मुंबई चुनाव में होता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

बिहार के बाद मुंबई में चुनावी माहौल रफ्तार पकड़ रहा है। पूरे महाराष्ट्र में निकाय चुनाव हो गए हैं। अब सबकी नजरें एशिया के सबसे अमीर नगर निगम यानी मुंबई नगर निगम पर टिकीं हैं। 15 जनवरी को मुंबई में 227 सीटों पर चुनाव होने हैं। अगले दिन यानी 16 जनवरी को मुंबई में नई स्थानीय सरकार तय हो जाएगी।

विज्ञापन

मुंबई चुनाव में भी बीजेपी गठबंधन यानी महायुति और महागठबंधन यानी महा विकास अघाड़ी दोनों गठबंधनों में सीटों को लेकर खींचतान मची हुई है। इधर, शिवसेना के लिए एकनाथ शिंदे 112 सीटों पर अड़े हैं। वहीं बीजेपी उन्हें केवल 90 सीटें देने पर राजी है। उधर, एनसीपी (एसपी) ने मुंबई में कांग्रेस से 53 सीट मांगी हैं लेकिन कांग्रेस इसके लिए राजी नहीं है।

विज्ञापन

90 सीटों के ऑफर पर उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बीजेपी से नाराज चल रहे हैं। शिंदे भाजपा पर दबाव बढ़ाया है। सूत्रों ने बताया कि शिंदे ने मुंबई में बीजेपी से 227 सीट में से 112 सीट मांगी है। बीजेपी शिंदे को 90 सीट मुंबई में ऑफर कर चुकी है उसके लिए शिंदे राजी नहीं है।

विज्ञापन

हाल के निकाय चुनाव में मिली सफलता और शहरी शेत्र में पकड़ का हवाला देकर शिंदे ज्यादा सीट की मांग कर रहे हैं। शिंदे का दावा है कि मुंबई में शिवसेना के परंपरागत वोटर्स ठाकरे बंधुओं के सामने बीजेपी को वोट देने से परहेज करेंगे। यही वजह है कि शिंदे 112 सीट की मांग कर रहे है।

वहीं विपक्ष की बात करें तो एनसीपी (एसपी) ने मुंबई में कांग्रेस से 53 सीटें मांगी हैं। जबकि कांग्रेस अकेले चुनाव मुंबई में लड़ने जा रही है। हालांकि कांग्रेस वंचित बहुजन अघाड़ी के साथ गठबंधन की कोशिश जारी रखे है। कांग्रेस ने वंचित को 60 सीट ऑफर की है लेकिन वंचित कह रही है हमारी बात 50:50 पर चल रही है। उधर, वरिष्ठ नेता शरद पवार की एनसीपी ने कहा है की 53 सीट मिली तो ही मुंबई में गठबंधन होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ