---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

कौन हैं शशिकांत शिंदे? जिन्हें दी गई NCP शरद पवार गुट के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में NCP शरद चंद्र पवार गुट में बड़ा फेरबदल किया गया है। शशिकांत शिंदे को महाराष्ट्र का अध्यक्ष बनाया गया है। यह फैसला पार्टी की बैठक में लिया गया है। शशिकांत शिंदे पश्चिम महाराष्ट्र मे कद्दावर नेता माने जाते हैं। बताया जा रहा है कि उनके अनुभव को देखते हुए शरद पवार की पार्टी ने उन्हें महाराष्ट्र में इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है।

---खबर नीचे जारी है---

महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में शरद पवार गुट की NCP में बड़ी फेरबदल हुआ है। शशिकांत शिंदे को एनसीपी (शरद पवार) का नया महाराष्ट्र अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस पद से जयंत पाटील के इस्तीफे के बाद पार्टी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। उनके इस्तीफे के बाद कई नामों की अटकलें लगाई जा रहीं थी, लेकिन अब शशिकांत शिंदे का नाम फाइनल हो गया है।

कौन हैं शशिकांत शिंदे?

शशिकांत शिंदे पश्चिम महाराष्ट्र मे कद्दावर नेता माने जाते हैं और उनके अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें महाराष्ट्र में इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। शशिकांत शिंदे महाराष्ट्र के सातारा जिले के जावली तालुका के हुमगांव गांव के निवासी हैं। शिंदे का जन्म 19 अक्टूबर 1963 को हुआ था। उनके पिता का नाम जयवंतराव शिंदे और माता का नाम कौसल्या शिंदे है। उन्होंने कॉमर्स में स्नातक की डिग्री ली है और माथाडी कामगारों (हैवी वर्कर्स) के प्रभावशाली नेता के रूप में जाने जाते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

शशिकांत शिंदे ने 1999 में उन्होंने पहली बार जावली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और 12,000 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। वे महाराष्ट्र सरकार के कृष्णा घाटी पाटबंधारे महामंडल (सिंचाई विकास निगम) के जलसंपदा मंत्री भी रहे चुके हैं।

ये भी पढ़ें:- Pune Porsche Hit And Run Case: कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी पर नहीं चलेगा वयस्क की तरह मुकदमा

---खबर नीचे जारी है---

कोरेगांव से रह चुके हैं विधायक

शशिकांत शिंदे 2009 से 2014 तक कोरेगांव विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक रह चुके हैं। इस चुनाव में उन्होंने शालिनी ताई पाटील को हराया था। शशिकांत शिंदे ने दो बार जावली से और दो बार कोरेगांव से विधायक के रूप में प्रतिनिधित्व किया है। हालांकि, 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्हें कोरेगांव सीट पर शिवसेना के महेश शिंदे से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद शशिकांत शिंदे ने सातारा लोकसभा सीट से महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा। वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की ओर से बीजेपी महायुती के उम्मीदवार छत्रपती उदयनराजे भोसले के खिलाफ मैदान में थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

वर्तमान में विधान परिषद के सदस्य हैं

वर्तमान में, शशिकांत शिंदे महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य (MLC) हैं और राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के मुख्य प्रतिपक्ष नेता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

कितनी संपत्ति के मालिक हैं शशिकांत शिंदे?

शशिकांत शिंदे के अध्यक्ष बनाने की घोषणा के बाद उनकी संपत्ति को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है। 2024 में दाखिल उनके हलफनामे से साफ है कि शिंदे करोड़पति उम्मीदवार हैं। उनके पास कुल 54 करोड़ 38 लाख रुपये की संपत्ति है। शशिकांत शिंदे के पास 3 करोड़ 9 लाख रुपये की चल और 2 करोड़ 65 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। उनके पास 10 करोड़ रुपये की कृषि भूमि और 1 करोड़ 14 लाख रुपये की चार लग्जरी कारें हैं। 2019 में उनकी कुल संपत्ति 44 करोड़ 26 लाख रुपये थी। यह 10 करोड़ 12 लाख रुपये बढ़कर 54 करोड़ 38 लाख रुपये हो गई। शशिकांत शिंदे ने 2022-23 में 57 लाख 67 हजार रुपये की कर योग्य आय घोषित की थी। उनकी पत्नी वैशाली ने 1 करोड़ 46 हजार रुपये की कर योग्य आय घोषित की है।

ये भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में VIP हनी ट्रैप? अश्लील वीडियो के फेर में फंसे 72 वरिष्ठ अधिकारी और नेता!

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jul 15, 2025 05:17 PM

End of Article
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola