---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

महाराष्ट्र में VIP हनी ट्रैप? अश्लील वीडियो के फेर में फंसे 72 वरिष्ठ अधिकारी और नेता!

Maharashtra Honey Trap: महाराष्ट्र के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में इन दिनों एक बेहद सनसनीखेज मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य के करीब 72 वरिष्ठ अधिकारी और कुछ पूर्व व वर्तमान मंत्री एक कथित हनी ट्रैप या रासलीला कांड में फंसे हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

Maharashtra Honeytrap case: महाराष्ट्र में इन दिनों तूफान आने से पहले वाली शांति है। दावा किया जा रहा है कि कुछ संदिग्ध वीडियो हैं जिनकी चुपचाप तरीके से जांच हो रही है। सुरक्षा एजेंसियों को कई बड़े बडे़ नाम मिले हैं। यह मामला सामने आया नासिक से। नासिक दौरे पर आए महाराष्ट्र राज्य के एक बड़े नेता ने अनौपचारिक बातचीत में मामले का खुलासा किया। ये मामला सामने आने कई अधिकारियों और नेताओं का भविष्य खत्म होने तक के कयास लगाए जा रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

सूत्रों का कहना है कि एक महिला के पास कुछ वीडियो फुटेज हैं, जिसमें राज्य के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों की संदिग्ध गतिविधियां रिकॉर्ड की गई हैं। सभी वीडियो नासिक के एक फाइव स्टार होटल के हैं। कई प्रशासनिक अधिकारी, राजनेता और महिलाओं के जरिए किए गए गुप्त वीडियो चर्चा का केंद्र बन चुके हैं। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि यह एक सुनियोजित हनी ट्रैप ऑपरेशन था या फिर सिर्फ रसूखदारों की रासलीला। लेकिन नासिक के राजनीतिक हलकों में इस पर जोरदार चर्चा हो रही है।

---विज्ञापन---

महिला ने दर्ज कराई थी शिकायत

मामले की शुरुआत तब हुई जब मुंबई नाका पुलिस स्टेशन नासिक में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई। ये वीडियो कथित रूप से इतने संवेदनशील हैं कि कोई भी अधिकारी इस मामले में सामने आने की हिम्मत नहीं कर रहा। जांच एजेंसियां भी इस मामले को बेहद गोपनीय ढंग से देख रही हैं।

किन-किन शहरों के नाम?

केवल नासिक ही नहीं, इस मामले की आंच मुंबई और पुणे तक पहुंच गई है। इन शहरों के भी कई प्रभावशाली अधिकारियों और राजनेताओं का नाम इस कथित गिरोह के संपर्क में होने की बात सामने आ रही है। हालांकि आधिकारिक स्तर पर किसी भी एजेंसी ने अब तक कोई बड़ा बयान नहीं दिया है, लेकिन जिस तरह से यह मामला ‘गोपनीय’ रखा जा रहा है, उससे शक और गहरा होता जा रहा है। न तो पीड़िता खुलकर सामने आ रही है और न ही आरोपी। ऐसे में यह कांड धीरे-धीरे एक राजनीतिक विस्फोट की शक्ल ले सकता है?

---विज्ञापन---
First published on: Jul 15, 2025 04:25 PM

End of Article

About the Author

Vinod Jagdale

मै विनोद जगदाले,पिछले 18 साल से पत्रकारिता में कार्यरत,पिछले 8 साल से न्यूज़ 24 मुंबई ब्युरो में बतौर ब्युरो चीफ़ (associate editor) काम कर रहा हूँ, महाराष्ट्र की राजनीति की हर उस ख़बर का मै गवाह रहा हूँ जो देशमें सुर्ख़ियों में रही,15 साल से पोलिटिकल बीट पर काम करते हुए 13 पुरस्कार हासिल कर चुका हूँ |

Read More

News24 हिंदी

मै विनोद जगदाले,पिछले 18 साल से पत्रकारिता में कार्यरत,पिछले 8 साल से न्यूज़ 24 मुंबई ब्युरो में बतौर ब्युरो चीफ़ (associate editor) काम कर रहा हूँ, महाराष्ट्र की राजनीति की हर उस ख़बर का मै गवाह रहा हूँ जो देशमें सुर्ख़ियों में रही,15 साल से पोलिटिकल बीट पर काम करते हुए 13 पुरस्कार हासिल कर चुका हूँ |

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola