Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मुंबई

महाराष्ट्र में लव अफेयर में पिटाई, फिर युवक ने पंक्चर की दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

महाराष्ट्र में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बीड जिले में एक युवक ने पंक्चर की दुकान में आत्म हत्या कर ली। सुसाइट नोट में उसने गंभीर आरोप लगाए हैं। पढ़िए मुंबई से राहुल पांडे की रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Mar 31, 2026 14:18

महाराष्ट्र के बीड जिले में एक के बाद एक हो रही आपराधिक घटनाओं ने कानून व्यवस्था कई तरह के गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। ताजा मामला बीड जिले के मंजरसुंबा से आया है। जहां लव अफेयर में चार लोगों ने युवक को गांव में बुलाकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। उसके बाद युवक ने सुसाइड नोट लिखकर पंक्चर की दुकान में जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मामले में पुलिस ने पिता की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बीड तालुका के मंजरसुंबा के 23 साल के युवक ज्ञानेश्वर कोकाटे का पड़ोस के गांव की एक लड़की से लव अफेयर था। लड़की के घरवालों को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने युवक को गांव बुलाया, उसकी बाइक और मोबाइल फोन छीन लिया और चार लोगों ने मिलकर युवक की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद युवक ने सुसाइड नोट लिखा और धुले-सोलापुर हाईवे के किनारे एक टायर पंक्चर की दुकान पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना ने जिले को हिलाकर रख दिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सातारा कांड पर सत्ता पक्ष में बढ़ा टकराव, विधान परिषद में SP के निलंबन के आदेश

सुसाइड नोट लिखा लगाए गंभीर आरोप

खुदकुशी करने से पहले युवक ने सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उसने लिखा कि उन्होंने मुझे बहुत मारा, गांव में चोर कहकर बदनाम किया, मुझे जान से मारने की धमकी दी। सुसाइड नोट में इसका जिक्र है। मृतक ज्ञानेश्वर कोकाटे के पिता तुकाराम कोकाटे, उम्र 54 साल, पेशे से किसान है।

---विज्ञापन---

मृतक के पिता ने दर्ज कराई शिकायत

मृतक लड़के के पिता रविवार सुबह 8 बजे घर पर खाना खाकर वडवाना चौसाला रोड पर काम करने चला गया था। जब मैं सड़क के डामर पर काम कर रहा था, तो मेरे भतीजे पवन महादेव कोकाटे ने मुझे 11.00 बजे फोन करके बताया कि हमारे ज्ञानेश्वर ने मंजरसुम्बा में होटल नशीब के बाजु के शेड में नायलॉन की रस्सी से फांसी लगा ली है। जब मैं वहां पहुंचा तो पुलिस पहले ही आ चुकी थी। लोगों की मदद से पुलिस ने लटकी हुई लाश को नीचे उतारा। जब पुलिस उसकी जेब चेक कर रही थी, तो उसकी शर्ट की जेब से एक कागज का टुकड़ा निकला।

यह भी पढ़ें: सूर्योदय देखना बना 3 दोस्तों का ‘काल’, ट्रक में घुसी IIT बॉम्बे के स्टूडेंटस की कार, जानें कहां-

First published on: Mar 31, 2026 02:18 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.