Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
Baba Siddiqui Murder: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हुए बाबा सिद्दीकी मर्डर मामले में जैसे-जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ रही है, चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच को पता लगा है कि जिन हथियारों से बाबा का मर्डर किया गया, वे काफी एडवांस थे। इन हथियारों को राजस्थान से लाया गया था। क्राइम ब्रांच की एक टीम राजस्थान जाकर इस बात की जांच कर रही है कि ये एडवांस हथियार कहां से आए? सूत्रों के मुताबिक ऐसे हथियार राजस्थान में बॉर्डर पार पाकिस्तान से आते हैं। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है। लेकिन असली सोर्स का पता पुलिस लगा रही है, जिसने ये हथियार भेजे हैं।
वहीं, पुलिस ने शूटरों के अलावा 5 और लोगों को अरेस्ट किया है, जो इन लोगों को हथियार और रसद मुहैया करवा चुके हैं। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक अब तक बाबा सिद्दीकी मर्डर मामले में 9 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है। जबकि पुलिस को 3 और लोगों की तलाश भी है। सिद्दीकी को 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके के निर्मल नगर में गोलियां मारी गई थीं। वे अपने विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर थे। बाबा सिद्दीकी को लीलावती अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें:बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए क्यों हायर किए बाहर के शूटर? सामने आई ये वजह
पुलिस सूत्रों के मुताबिक साजिश शुभम लोनकर और मोहम्मद जीशान अख्तर ने रची थी। पांच आरोपी इन दोनों के संपर्क में थे। दोनों साजिशकर्ता फरार हैं, जिनके काबू आने के बाद ही पुलिस को पूरा भेद पता लगेगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अख्तर पहले से ही लॉरेंस गैंग के संपर्क में रहा है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए पूरी प्लानिंग उसी ने की थी। पुलिस ने रायगढ़ जिले के पनवेल और कर्जत में कई जगह मुखबिरों की सूचना के बाद रेड की है। जिसके बाद पांच लोगों को अरेस्ट किया गया है। इन लोगों में 32 वर्षीय गौतम सप्रे, 44 वर्षीय संभाजी किसान पारधी, 37 वर्षीय प्रदीप दत्तू थोम्ब्रे, 43 वर्षीय चेतन दिलीप पारधी और राम फूलचंद कनौजिया शामिल हैं।
Anyone who helps Salman, be prepared.” Lawrence Bishnoi’s gang once again warned the actor following the murder of Baba Siddiqui. Here’s a look at the history behind his rivalry with Khan..#SalmanKhan𓃵 #Terrorist #LawrenceBishnoiGang#TerroristStateIsrael #LawrenceBishnoiGang pic.twitter.com/yvptOr0OSf
— Vijendra goliya (@vijendra_9530) October 15, 2024
पुलिस ने सप्रे को डोंबिवली, जबकि पारधी, थोम्ब्रे और पारधी को ठाणे जिले के अंबरनाथ से अरेस्ट किया है। उधर, कनौजिया रायगढ़ जिले के पनवेल का रहने वाला है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 25 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार सप्रे और कनौजिया इस मॉड्यूल का प्रमुख हिस्सा हैं। जो हथियार बाबा की हत्या में यूज किए गए, इन लोगों ने ही शूटरों को उपलब्ध करवाए थे। जीशान और शुभम की पुलिस तलाश कर रही है। दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया है। पुलिस ये भी जांच कर रही है कि आरोपियों का संबंध सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई गोलीबारी से तो नहीं।
ये भी पढ़ें: Lawrence Bishnoi की धमकियों के बीच काम पर लौटेंगे Salman Khan? या मिस होगा ‘वीकेंड का वार’?
न्यूज 24 पर पढ़ें मुंबई, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।