---विज्ञापन---

‘मुस्लिम भाइयों को आंख दिखाई तो छोड़ेंगे नहीं’, अजित पवार ने रमजान में किसको दी चेतावनी?

डिप्टी सीएम ने कहा कि कोई भी राज्य की लॉ एंड ऑर्डर को बाधित करने की कोशिश न करे। अगर कोई कानून को हाथ में लेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

---विज्ञापन---

राहुल पांडे, मुंबई

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि जो भी मुस्लिम भाइयों को आंख दिखाएगा उसे छोड़ेंगे नहीं। उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि जो भी दोनों समूहों (हिंदू-मुस्लिम) के बीच तनाव पैदा कर कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करेगा उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

---विज्ञापन---

लॉ एंड ऑर्डर को बाधित करने की कोशिश न करें

डिप्टी सीएम ने कहा कि कोई भी राज्य की लॉ एंड ऑर्डर को बाधित करने की कोशिश न करे। उन्होंने कहा कि अगर कोई कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा, चाहे वह कोई भी हो उसे किसी भी हालत में बख्शा या माफ नहीं किया जाएगा।

---विज्ञापन---

भारत विविधता में एकता का प्रतीक 

दरअसल, एनसीपी अजित पवार गुट की तरफ से मुंबई के इस्लाम जिम खाना में मुसलमानों के पाक माह रमजान पर इफ्तारी का आयोजन किया गया था। इस मौके पर अजित पवार कहा कि रमजान सिर्फ एक धर्म तक सीमित नहीं है। यह हमें एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उनका कहना था कि रमजान हमें जरूरतमंदों की परेशानियों को समझने की प्रेरणा देता है। भारत विविधता में एकता का प्रतीक है।

बजट सत्र के दौरान विधानसभा में उठा औरंगजेब की कब्र हटाने का मुद्दा

अजित पवार ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबा साहेब अंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले और शाहू महाराज ने सभी जातियों को एक साथ लाकर समाज के उत्थान के लिए काम किया और हमें भी रास्ता दिखाया था। हमें इस विरासत को आगे बढ़ाना है। बता दें राज्य में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इस सत्र में विपक्ष ने औरगंजेब की कब्र का मुद्दा उठाया है। नागपुर में इस मुद्दे पर हिंसा हो चुकी है और फिलहाल माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: औरंगजेब कब्र विवाद में NIA की एंट्री, संभाजी नगर समेत मराठवाड़ा के 9 शहरों पर पैनी नजर

First published on: Mar 21, 2025 08:55 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola