51 साल की महिला को 16 महीने में 5 बार हार्ट अटैक, फिर भी पूछती है कि मुझे क्या बीमारी है?

आखिरी बार महिला को 1-2 दिसंबर को एक लैब ले जाया गया था, जहां उसने कहा कि मैं सिर्फ यह जानना चाहती हूं कि आखिर मुझे क्या हुआ है और क्या तीन महीने के बाद फिर एक नए स्थान पर ब्लॉकेज सामने आया है।

heart-attack

Mumbai : दुनिया में हार्ट अटैक के मामले आजकल तेजी से बढ़ रहे हैं। हार्ट अटैक के नाम से लोगों के मन में डर बैठ जाता है कि अब क्या करें। हार्ट अटैक का एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसमें महिला पूछती है कि आखिर मुझे क्या बीमारी है? मुंबई के मुलुंड में रहने वाली एक 51 साल की महिला को 16 महीने में 5 बार दिल का दौरा आया। उनकी 6 बार एंजियोप्लास्टी और एक बार कार्डियक बाईपास सर्जरी हो चुकी है।

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
News24 Whatsapp Channel

आखिरी बार महिला को 1-2 दिसंबर को एक लैब ले जाया गया था, जहां उसने कहा कि मैं सिर्फ यह जानना चाहती हूं कि आखिर मुझे क्या हुआ है और क्या तीन महीने के बाद फिर एक नए स्थान पर ब्लॉकेज सामने आया है। आपको बता दें कि जयपुर से मुंबई लौटते समय साल 2022 में ट्रेन में उस महिला का पहला दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने उसे अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया था।

महिला को अबतक पांच बार दिल का दौरा पड़ा चुका है। उस महिला को शुगर, हाई कोलेस्ट्रॉल और मोटापा जैसी तमाम बीमारियां हैं। सितंबर 2022 में उनका वजन 107 किलोग्राम था, लेकिन उसके बाद उसका वजन 30 किलो से ज्यादा कम हो गया है। डॉक्टर द्वारा दी जा रही दवाइयों से कोलेस्ट्रॉल और शुगर तो कंट्रोल है, लेकिन हार्ट अटैक जारी है। इसे लेकर डॉक्टर का कहना है कि मरीजों के लिए एक ही स्थान पर बार-बार ब्लॉकेज होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन उस महिला में अलग-अलग स्थानों पर नए ब्लॉकेज हो जाते हैं, लेकिन वह महिला भाग्यशाली है कि पांच बार हार्ट अटैक आने के बाद वह अब भी ठीक है।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ