MP: शर्मनाक! 17 साल की दुष्कर्म पीड़िता को थाने में दो दिन तक बैठाया, मारपीट और केस वापस लेने का दबाव भी बनाया

दुष्कर्म पीड़िता

दुष्कर्म पीड़िता

रणधीर परमार, छतरपुर: मध्यप्रदेश के छतरपुर से एक शर्मनाक खबर सामने आई है जिसने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल सिटी कोतवाली थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने आई नाबालिग को पुलिस कर्मियों द्वारा 2 दिनों तक थाने में बैठाया गया, उसके साथ मारपीट की गई और केस वापस लेने का भी दबाव बनाया गया। वहीं इस मामले में एसपी ने दो सब-इंस्पेक्टर को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है।

अपहरण के बाद दिया गया दुष्कर्म की घटना को अंजाम

जानकारी के अनुसार छतरपुर शहर में रहने वाली एक नाबालिक लड़की अपने घर से 28 अगस्त को गायब हुई थी, जिसकी शिकायत परिजनों ने सिटी कोतवाली थाने में करते हुए कार्यवाही की मांग उठाई थी। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था।

पुलिस द्वारा तलाश जारी ही थी कि इसी बीच 2 दिन बाद लड़की अपने घर पहुंच गई, जिसके बाद परिजन लड़की को लेकर थाने FIR करने पहुंचे, जिस पर पीड़ित परिवार ने शिकायती आवेदन में उल्लेख किया कि लड़की का अपहरण किया गया और उसके साथ रेप की घटना को भी अंजाम दिया गया है।

नाबालिग लड़की को 2 दिन तक थाने में बैठाया, की मारपीट

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर लिया मगर अपहरण का मामला दर्ज नहीं किया। इस पर पीड़ित परिवार ने आपत्ति उठाई तो सिटी कोतवाली पुलिस में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने नाबालिक लड़की को थाने के अंदर 2 दिनों तक बिठाया और उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता पर मामला रफा-दफा करने के लिए दबाव बनाते हुए आरोपी युवक को पीड़ित के घर ले जाया गया और वहां पर मामला शांत कराने के लिए बातचीत की गई, मगर पीड़ित पक्ष नहीं माना और उसने इस मामले की शिकायत न्याय पीठ बाल कल्याण समिति में कर दी।

कलेक्टर ने कमिटी का किया गठन, एसपी ने एसएचओ समेत अन्य पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

न्याय पीठ बाल कल्याण समिति ने अपनी जांच करते हुए इस मामले की शिकायत कलेक्टर से की और थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। इस शिकायत को लेकर डीएम ने एक कमेटी का गठन किया जिसके बाद इसकी रिपोर्ट पर एसपी सचिन शर्मा ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में लापरवाही बरतने पर कोतवाली टीआई अनूप यादव एवं दो एसआई गुरुदत्त शेषा व महिला सब इंस्पेक्टर मोहिनी शर्मा को निलंबित कर दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ