जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में बस्तर पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। चार दिन पहले एक अधेड़ उम्र की महिला का शव पुलिस ने शहर के अघनपुर इलाके से बरामद किया था, जिसमें महिला की गला घोंटकर हत्या करने की घटना सामने आई थी। इसके बाद से लगातार इस मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने शहर में लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपी को धर दबोचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरेराह महिला को उतारा मौत के घाट

बताया जा रहा है कि आरोपी और महिला के बीच राह चलते एक छोटा सा विवाद हुआ था, जिसके बाद आवेश में आकर आरोपी ने महिला से मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। जिस वक्त आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया उस वक्त वहां आसपास कोई मौजूद नहीं था।

CCTV की मदद से पकड़ा गया बदमाश

इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। लेकिन सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने हत्या के करीब 4 दिन बाद आरोपी को धर दबोचा है। पूछताछ पर आरोपी ने आवेश में आकर बुजुर्ग महिला की हत्या करने की बात स्वीकारी है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ