Wife Demand Husband Build Toilet: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक पति-पत्नी का रिश्ता सुहागरात के अगले दिन ही टूटने की कगार पर पहुंच गया है। दरअसल, शादी के बाद पत्नी ससुराल पहुंची तो वहां शौचालय नहीं था। इससे वह काफी नाराज हो गई, पत्नी अपने पति और ससुरालों को साफ-साफ शब्दों में कह दिया कि वह बिना शौचालय के ससुराल में नहीं रह सकती है। वहीं पति का कहना है कि वह गरीब है और शौचालय बनवाने के पैसे नहीं है। उसने बताया कि सरकारी मदद के लिए वह गांव पंचायत के सचिव के पास भी गया, वह उसकी कोई मदद नहीं कर रहा है।
बिना शौचालय के ससुराल में नहीं रहूंगी
यह मामला जिले के बलदेवगढ़ के चन्द्रपुरा गांव का है। चन्द्रपुरा गांव के रहने वाले राकेश भट्ट ने अपनी प्रेमिका मंजू से प्रेम विवाह के बाद उसे अपने घर लेकर आया। यहां उसके घर में टॉयलेट न होने पर मंजू नाराज हो गई। मंजू ने कहा कि वह खुले में शौच नहीं जाएगी और बिना शौचालय के वह ससुराल में नहीं रहेगी। मंजू ने पति से कहा कि शौचालय के अभाव में वह अपने मायके चली जाएगी। इसके साथ ही उसने राकेश को चेतावनी दी कि अगर शौचालय नहीं बनवाया तो वह दंपति जीवन तोड़ देंगी। हालांकि राकेश और उसके परिवार ने मंजू को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी और अपनी जिद पर अड़ी रही।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान का बड़ा दावा, बोले- चुनाव में भाजपा 400 पार जाएगी, यह जनता की उद्घोषणा है
पत्नी की जिद को पूरा करने लगा पति
पत्नी की जिद को देखते हुए राकेश सरकार की मदद से बनवाए जा रहे शौचालय की मांग करने पर गांव पंचायत का सचिव के पास पहुंचा। यहां सचिव ने उसकी मदद करने बजाय उससे गाली गलौच की और धमकाने लगा। इसके बाद राकेश भट्ट शौचालय बनवाने का आवेदन लेकर जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचा। यहां अधिकारियों ने कहा कि ग्राम पंचायत से आवेदन लिखवाकर लाओं तभी आपका नाम शौचालय निर्माण की सूची में जोड़ा जाएगा। अधिकारी कहने पर जब राकेश ने पंचायत सचिव रादयाल यादव को फोन किया, तो फोन उठाने के साथ ही गाली गलौच शुरू कर दी और फोन काट दिया।
इस पूरे मामले को लेकर जनपद पंचायत सीईओ ने कहा कि शौचालय निर्माण के मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines