भोपाल से दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन में लगी आग, इस वजह से हुआ हादसा

vande bharat train fire

vande bharat train fire

विज्ञापन

Vande Bharat Train: सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। राजधानी भोपाल से दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन के एक कोच में अचानक से आग लग गई। घटना बीना रेलवे स्टेशन के पास कैथोरा में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि ट्रेन के एक कोच में आग लगी थी। हालांकि कोच में बैठे सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

बताया जा रहा है कि कुरवाई कैथोरा के पास वंदे भारत ट्रेन के C-14 कोच में शॉर्ट सर्किट से अचानक से आग लग गई। इस कोच में 36 यात्री बैठे थे। हालांकि आग लगने की घटना के बाद तुरंत ही सभी यात्रियों को तुरंत उतार लिया गया। बताया जा रहा है कि कोच में रखी बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है।

विज्ञापन

सभी यात्रियों को उतारा गया नीचे

ट्रेन के कोच में आग लगने की घटना सामने आने के बाद सभी यात्रियों को ट्रेन से नीचे उतार लिया गया। ट्रेन में कई वीआईपी भी सफर कर रहे थे। जिन्हें भी सुरक्षित उतारा गया। ट्रेन में बैठे यात्रियों ने बताया कि अचानक से शॉर्ट सर्किट होने के बाद कोच में आग लग गई थी। आग पर करीब 3 घंटे में काबू पाया गया। तब तक ट्रेन यही रुकी रही। बाद में ट्रेन को वापस दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

एमपी की पहली वंदे भारत

बता दें कि दिल्ली से भोपाल के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन एमपी की पहली वंदे भारत ट्रेन है। 4 महीने पहले 1 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे रानी कमलापति से हरी झंडी दिखाई थी। जिसके बाद से यही ट्रेन लगातार फुल चल रही है। ये ट्रेन 7 घंटे 45 मिनट में 701 किलोमीटर की दूरी तय करती है, जो शनिवार को छोड़कर सप्ताह के पूरे 6 दिन चलती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ