---विज्ञापन---

अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद CM मोहन यादव बोले- अब कन्हैया के मुस्कुराने की बारी

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: अयोध्या में रामलला के दर्शन करने बाद भोपाल लोटे मीडिया से बात करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज समय में भगवान राम अपने धाम में मुस्कुरा रहे हैं। अब यमुना जी के किनारे कन्हैया मुस्कुराएंगे।

---विज्ञापन---

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। इसके बाद से ही प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दूसरे राज्यों में पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वह शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या धान पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले श्री रामलला के मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान सीएम मोहन यादव के साथ पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता भी शामिल थे। श्री रामलला के दर्शन करने बाद भोपाल लोटे मीडिया से बात करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज समय में भगवान राम अपने धाम में मुस्कुरा रहे हैं। अब यमुना जी के किनारे कन्हैया मुस्कुराएंगे।

---विज्ञापन---

अब कन्हैया के मुस्कुराने की बारी

मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ पूर्व राज्यसभा सांसद रघुनंदन शर्मा, नारायण केसरी, ओम मेहता और वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा अयोध्या गए थे। अयोध्या धाम के दर्शन कर भोपाल लौटने पर सीएम मोहन यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘उन्हें काफी प्रसन्नता हो रही है कि उन्हें आज भगवान राम के धाम अयोध्या जाने का मौका मिला। उन्होंने आगे कहा कि आज प्रभु राम अपने धाम में मुस्कुरा रहे हैं। अगली बार यमुना जी के किनारे भगवान श्रीकृष्ण मुस्कुराएंगे… जय श्री राम जय श्री कृष्णा।

यह भी पढ़ें: मोहन यादव सरकार ने की लोगों से अपील- अभी न करे चार धाम यात्रा की प्लानिंग

---विज्ञापन---

श्रीराम के बाल स्वरूप बार-बार देखने कर रहा मन 

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि भगवान श्रीराम मध्य प्रदेश से भी खास संबंध रहा है। काल के प्रभाव में आक्रांताओं ने मंदिर तोड़ा था। श्रीराम के बाल स्वरूप की प्रतिमा देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें ऐसे ही देखते रहो। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि आज उन्हें वरिष्ठ नेता के साथ धर्म यात्रा करने का मौका मिला है।

First published on: May 18, 2024 02:05 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola