Bhopal UPSC Aspirant raped: (शब्बीर अहमद, भोपाल) सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा अपने ही दोस्तों के जाल में फंस गई। दो दोस्तों ने चकमा देकर छात्रा को बाबा से मिलवाया और फिर जेवर लूटकर उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। छात्रा ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
बाबा से करवाई मुलाकात
दरअसल ये मामला मध्य प्रदेश के पिपलानी का है। जहां एक छात्रा इंजीनियरिंग करने के बाद सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करना चाहती थी। छात्रा ने अपने दो दोस्तों अभिषेक और अमन से मदद मांगी। मदद के नाम पर दोनों दोस्तों ने छात्रा को एक बाबा से मिलवाया। बाबा ने आश्वसन दिलवाया कि अगर वो छात्रा उनकी बात मानेगी तो UPSC की परीक्षा जल्द पास कर लेगी।
पूजा के बहाने मांगे जेवरात
बाबा के साथ मिलकर दोनों दोस्तों ने छात्रा से पूजा-पाठ करवाया। इस दौरान छात्रा के पास मौजूद सारे जेवरात ठग लिए गए। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार अभिषेक, अमन और बाबा ने मिलकर छात्रा के खिलाफ साजिश रची थी।
दोस्त ने किया दुष्कर्म
हालांकि ठगी का ये सिलसिला यहीं नहीं रुका। छात्रा की मानें तो बाबा ने युवती से कहा कि UPSC पास करने के लिए उसे अभिषेक के साथ शारीरिक संबंध बनाना होगा और अपने सारे जेवर उसे सौंपने होंगे। छात्रा का कहना है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया। ऐसे में छात्रा ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया है।
तीनों आरोपी फरार
भोपाल के पिपलानी पुलिस स्टेशन में बलात्कार समेत धोखाधड़ी के तहत मामला दर्द कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी पूछताछ में जुटी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
20 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines