राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर लगातार नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। मेघालय पुलिस मामले की तह तक जांच कर रही है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर हत्या के पीछे मुख्य वजह क्या थी। एक तरफ जहां सोनम रघुवंशी का नाम हत्यारों में शामिल होने के बाद उसे मरा हुआ मान लिया गया है, वहीं सोनम का भाई राजा रघुवंशी के परिवार के साथ खड़े रहने की बात कह रहा है। अब सोनम के भाई गोविंद ने कहा है कि अगर सोनम हत्यारी है तो हम उसके साथ नहीं हैं, लेकिन अगर वह बेगुनाह है तो हम उसका साथ देंगे।
‘बहन की गलती नहीं तो दूंगा साथ’
मीडिया से बात करते हुए गोविंद रघुवंशी ने कहा कि जांच चल रही है, पुलिस के बयानों के आधार पर ही हमें जानकारी मिल रही है। अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मैं पहले एक बार सोनम से मिलना चाहता हूं और उससे सब जानना चाहता हूं। अगर वह गलत होगी तो मैं उसके खिलाफ रहूंगा और अगर वह हत्या में शामिल नहीं थी तो हम उसका साथ देंगे।
‘मैं सत्य के साथ हूं और सत्य के साथ ही रहूंगा’
गोविंद ने कहा कि राज और सोनम के अफेयर को लेकर मैं कुछ नहीं कह सकता, लेकिन मैंने एक पेपर में राज का बयान पढ़ा था कि उन दोनों के बीच अफेयर न लिखा जाए। दोनों के बीच अफेयर था या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। मैं सत्य के साथ हूं और सत्य के साथ ही रहूंगा।
यह भी पढ़ें : राजा रघुवंशी के परिजन जाएंगे हाई कोर्ट, भाई ने सोनम रघुवंशी के बारे में कही ये बड़ी बात
वहीं सोनम के जेवर को लेकर गोविंद ने बताया कि हमने सभी जेवर राजा के परिवार को वापस कर दिए हैं, बस एक जेवर है जो सोनम के पास है, उसे वापस नहीं किया जा सका है। राजा नहीं रहे, यह हमारे लिए दुखद है। हमने शादी की थी, हम उस परिवार को भी अपना परिवार मानते हैं, भले ही वे कुछ भी मानें।
यह भी पढ़ें : पुलिस के हाथ लगा सोनम का लैपटॉप, पेन ड्राइव खोल सकता है राजा की हत्या के कई राज
राजा के अफेयर को लेकर गोविंद ने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है, वह तो अतीत था। सोनम का पिंडदान करने को लेकर गोविंद ने कहा कि वह परिवार जो भी कहे, हम उसके लिए तैयार हैं, लेकिन सोनम उनके परिवार का हिस्सा है। हमने शादी कर दी है, तो हम उसका पिंडदान नहीं कर सकते।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
21 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
3 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
10 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines