शहडोल में दिखेगा PM मोदी देशी अंदाज, परोसे जाएंगे पारंपरिक आदिवासी भोजन, कोदो-कुटकी खीर का लेंगे आनंद
Edited By Arpit Pandey

pm narendra modi
Edited By Arpit Pandey

pm narendra modi
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। पीएम राजधानी भोपाल के अलावा मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल शहडोल जिलें भी जाएंगे। खास बात यह है कि पीएम यहां जनजातीय समुदाय के घर जाकर भोजन करेंगे। जिसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। पीएम के लिए पारंपरिक आदिवासी भोजन परोसा जाएगा।
प्रधानमंत्री शहडोल जिले के पकरिया गांव जाएंगे। जहां आदिवासी परिवार के साथ भोजन करेंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। पीएम के भोजन के लिए जो मेन्यू तैयार किया है। उसमें सबकुछ आदिवासी परपंरा के हिसाब से बनाया जाएगा। पीएम मोदी को जो खाना खिलाया जाएगा उसमें ये सभी व्यंजन शामिल होंगे।
खास बात यह है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए भी पूरी व्यवस्था की जा रही हैं। पकवानों की जांच पीएम के सुरक्षा मानकों के हिसाब से की जाएगी। लेकिन इस दौरान पीएम मोदी का बिल्कुल देशी अंदाज देखने को मिलेगा। पीएम के लिए सभी पकवान चूल्हे पर ही तैयार किए जाएंगे। पीएम आदिवासी परिवार के साथ जमीन पर बैठकर भोजन करेंगे। इस दौरान उन्हें पारंपरिक आदिवासी पोशाक भी पहनाई जाएगी। पीएम मोदी पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करेंगे।
शहडोल जिले की कलेक्टर वंदना वैद्य ने बताया कि पकरिया गांव में होने वाले पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पीएम के आने से ग्रामीण भी खुश और उत्साहित नजर आ रहे हैं। ऐसे में गांव में भी पीएम के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: