Narottam Mishra Hit Back Jitu Patwari Statement: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के कुछ ही दिन बाकी रह गए है। बात करें मध्य प्रदेश की तो चुनाव से पहले कांग्रेस में दल बदलने की होड़ मची है। कांग्रेसी नेता हाथ का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम रहे। इसी को लेकर बीजेपी नेता और प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर जमकर हमला बोला। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जीतू पटवारी का नेचर झूठ बोलकर चरित्र हत्या करने का है।
जीतू पटवारी के दावों पर क्या बोले नरोत्तम मिश्रा?
बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने राजधानी भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। नरोत्तम मिश्रा ने जीतू पटवारी पर तंज कसते हुए कहा कि उनका काम झूठ बोलकर चरित्र की हत्या करने का है। उनके कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद से ही कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। बता दें कि जीतू पटवारी ने अपने एक बयान में कहा था कि 336 नेताओं ने ही कांग्रेस छोड़ी है, इस बयान पर पलटवार करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि शायद उनको गिनती नहीं आती है,336 से ज्यादा लोग तो सिर्फ छिंदवाड़ा से बीजेपी में शामिल हुए है। नेता प्रतिपक्ष उंमग सिंगार और पूर्व सीएम कमलनाथ से पूछ लेते तो वो सही जानकारी दे देते। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हमारे पास पूरा लेखा-जोखा है कि कितने नेता बीजेपी में शामिल हुए।
नरोत्तम मिश्रा लिस्ट करें जारी
बता दें जीतू पटवारी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 2.5 लाख लोगों के बीजेपी ज्वाइन करने के नरोत्तम मिश्रा के दावों को झूठा बताया था। जीतू पटवारी ने नरोत्तम मिश्रा को चुनौती देते हुए कहा था कि अगर उनके दावों में सच्चाई है, तो बीजेपी ज्वाइन करने वाले लोगों की लिस्ट जारी करें। प्रदेश की जनता को बीजेपी भ्रमित न करें । बीजेपी पर तंज कसते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि झूठ बोलकर भ्रम फैलाना बीजेपी की पुरानी आदत है ।
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के आदीवासी क्षेत्रों में पीएम मोदी की रैली, बस्तर के लोगों में जबरदस्त उत्साह
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
33 mins ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines