राहुल गांधी संग हुआ गजब 'खेला'; उनके मंच पर लगी BJP मंत्री-प्रत्याशी की तस्वीर; X पर वीडियो वायरल

Rahul Gandhi Rally Stage BJP Minister Photo: राहुल गांधी के मंच पर भाजपा प्रत्याशी की फोटो लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि फोटो हटाकर कांग्रेस विधायक का फोटो लगा दिया गया है, लेकिन गलती के बारे में काफी चर्चा हो रही है।

Rahul Gandhi Rally BJP Minister Photo Viral

Rahul Gandhi Rally BJP Minister Photo Viral

Rahul Gandhi Rally BJP Minister Photo Viral: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ आज उस समय गजब का खेला हो गया, जब उनकी रैली वाले मंच पर उनके ही वर्करों ने भाजपा मंत्री की तस्वीर लगा दी। जी हां, आज मध्य प्रदेश में राहुल गांधी रैली करेंगे, लेकिन उनके मंच पर जो पोस्टर लगे, उनमें से एक पोस्टर पर मंडला से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की फोटो लगी थी।

विज्ञापन

किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके यूजर्स ने काफी मजे लिए, वहीं मामला सामने आने के बाद आनन फानन में पोस्टर को कवर किया गया। मध्य प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभाग के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर कांग्रेस की इस गलती का वीडियो ट्वीट किया है।

विज्ञापन

प्रिंटर वाले ने गलती से छाप दिया पोस्टर पर फोटो

कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि कांग्रेस के पोस्टर में हुई गलती प्रिंट करने वाले की चूक है। प्रिंटर की गलती के कारण फग्गन सिंह कुलस्ते का फोटो छप गया। भाजपा ने जनता के मुद्दे को भटकाने के लिए यह मुद्दा उठाया है। गलत फोटो की जानकारी लगने के बाद तुरंत फोटो हटा दिया गया। इस फोटो की जगह कांग्रेस विधायक रजनीश हरवंश सिंह की फोटो लगा दिया गया है। प्रिंटर करने वाले से पूछताछ की जाएगी कि उससे यह गलती कैसे हुई? वर्करों को भी सावधानी बरतने को कहा गया है। राहुल गांधी की जनसभा में भीड़ देखकर भाजपा को जवाब मिल जाएगा।

विज्ञापन

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल के वायनाड से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ रहे हैं। इसके साथ ही वे अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उनका फोकस आदिवासी अंचल पर है। इसलिए वे आज मध्य प्रदेश के आदिवासी इलाके में चुनावी सभा कर रहे हैं। राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के मंडला लोकसभा के धनोरा गांव में कांग्रेस प्रत्याशी ओमकार सिंह के पक्ष में वोटों की अपील करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ