Datia Assembly Election Result 2023 LIVE: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में दतिया विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर की चल रही है। सीट से कौन जीतेगा और हारेगा देखें पल पल के लाइव अपडेट…
वोटों की गिनती शुरू होते ही मतगणना के परिणाम आने शुरू हो जाएगे। इससे ये साफ हो जाएगा कि प्रदेश की सत्ता में शिवराज सरकार की वापसी होगी या फिर नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आएगे। ये चुनाव कई माइनों में खास है कई दिग्गज नेताओं साख दांव पर है। इन्हीं दिग्गज नेताओं में राज्य के निवर्तमान मंत्री नरोत्तम मिश्रा का नाम भी शामिल है।
2005 से 2020 तक मध्य प्रदेश के मंत्री रहे नरोत्तम मिश्रा
नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश के कद्दावर राजनेताओं में से एक हैं, वो राज्य सरकार में गृह मामलों, कानून, विधायी मामलों, जेल और संसदीय मामलों के निवर्तमान मंत्री हैं। नरोत्तम मिश्रा इस बार भी दतिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, यहां उन्हें कांग्रेस के रातेंद्र भारती और बहुजन समाज पार्टी के लोकेंद्र नेताजी कांटे टक्कर मिल रही है। पिछली बार भी नरोत्तम मिश्रा इसी सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे और कांग्रेस के रातेंद्र भारती को 2,656 वोटों के अंतर से हराकर अपनी दर्ज की थी। दोनों के बीच जीत के अंतर का मात्र 1.83 प्रतिशत रहा था। नरोत्तम मिश्रा 6 बार विधायक के रूप चुने गए है। साल 2005 से 2020 तक मध्य प्रदेश के मंत्री रहे।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
1998 से लगातार जीत रहे विधायकी
नरोत्तम मिश्रा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 1990 के विधानसभा चुनाव से की। फिर साल 1998 और 2003 के विधानसभा सभा चुनाव में नरोत्तम मिश्रा ने ग्वालियर जिले के डबरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके बाद वो 2008, 2013 और 2018 में दतिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हसिल की।
संबंधित खबरें
गले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
14 mins agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
5 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
7 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 days agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines