टीकमगढ़: मध्यप्रदेश में सड़क हादसों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी कड़ी में टीकमगढ़ जिले में रविवार देर रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने से भिडंत हो गई। इस हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई और चार लोगों को गंभीर चोट आई हैं। चार घायलों में से दो की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
मौत से जंग लड़ रहे 2 युवक
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बानपुर से टीकमगढ़ की ओर आ रहे थे, तभी कोतवाली थाना क्षेत्र के मानकपुरा गांव के पास सड़क हादसे के शिकार हो गए। टीकमगढ़ जिले के पठा गांव निवासी मृतक का नाम शेलेंद्र चढार और मनोज अहिरवार हैं। गंभीर रूप से घायल भागीरथ चढ़ार और नीरज चढ़ार दोनों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। दो अन्य घायलों को जिला अस्पताल टीकमगढ़ में भर्ती किया गया है।
पुलिस के मुताबिक मृतक शैलेंद्र के परिजनों ने बताया कि बानपुर उप्र से एक बाइक पर सवार होकर शैलेंद्र चढ़ार, नीरज चढ़ार और गोविंद चढ़ार टीकमगढ़ की ओर जा रहे थे। वहीं टीकमगढ़ की ओर से यूपी के बानपुर निवासी मनोज अहिरवार, निर्भान अहिरवार अपने गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में बड़ाघाट पुल के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
दुर्घटनाग्रस्त बाइकों से टकराई तीसरी बाइक
घटना में शैलेंद्र चढ़ार और मनोज अहिरवार की मौत हो गई। इसी दौरान एक तीसरी बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त बाइकों से टकरा गई, जिससे भागीरथ चढ़ार घायल हो गया। इस हादसे के बाद इलाके में स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए और 108 एंबुलेंस की मदद से चारों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। फिलहाल, भागीरथ और नीरज चढ़ार को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। वहीं अन्य 2 घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
5 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
6 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
9 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
11 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines