---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 14 लोगों की मौत; CM मोहन यादव ने मुआवजे का किया ऐलान

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के  डिंडोरी के बड़झर घाट पर एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 14 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। घायलों का इलाज शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। कलेक्टर डिंडौरी विकास मिश्रा ने यह जानकारी दी।

---खबर नीचे जारी है---

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में भीषण सड़क हादसा होने की जानकारी सामने आई है। इस हादसे में 14 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं, 20 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।

डिंडौरी कलेक्टर ने दी जानकारी

डिंडोरी के कलेक्टर डिंडौरी विकास मिश्रा ने बताया कि बड़झर घाट पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। घायलों को शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडोरी जिले में हुए हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घटना में हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके (Sampatiya Uikey) डिंडोरी पहुंच रहीं हैं।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में खुलेगा फार्मास्युटिकल पावर हाउस, मेडिकल इक्यूप्मेंट के बनाने में गढ़े जाएंगे नए आयाम, जानिए पूरा प्लान

खेत में 20 फीट नीचे गिरा वाहन

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा बुधवार देर रात बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र के बड़झर गांव में हुआ। पिकअप में सवार लोग बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र के अमाही देवरी गांव से मंडला जिले के मसूर घुघरी गांव में चौक कार्यक्रम के लिए ग्रामीण रिश्तेदारों के साथ गए हुए थे। मसूर घुघरी से लौटते समय अचानक पिकअप वाहन क्रमांक एम पी 20 जी बी 4146 अनियंत्रित होकर पलट गई और खेत में 20 फिट नीचे जा गिरा।

---खबर नीचे जारी है---

कैबिनेट मंत्री संपत्तिया उइके ने उच्च स्तरीय जांच की कही बात

वाहन में लगभग 45 लोग सवार बताए जा रहे है। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर विकास मिश्रा, एस पी अखिल पटेल ,शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे व कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायलों का हाल चाल जान रहे हैं। कैबिनेट मंत्री संपत्तिया उइके डिंडोरी जिले के शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां पर उन्होंने मृतक के परिजनों के लिए संवेदना व्यक्त करते हुए दुख जाहिर किया है। मंत्री ने घटना की उच्चस्तरीय जांच की बात कही है।

---खबर नीचे जारी है---

MP की मोहन यादव सरकार की बड़ी उपलब्धि, राज्य को मिला ‘बेस्ट स्टेट टूरिज्म बोर्ड’ का अवॉर्ड

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 29, 2024 07:57 AM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola