'राजनेता रोटियां सेक रहे हैं...', कथावाचक मामले पर बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री

Pandit Dhirendra Shastri: टावा में यादव कथावाचक के साथ हुई मारपीट का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। इस मामले पर अब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रतिक्रिया सामने आई है। पढ़िए छतरपुर से रणधीर परमार की रिपोर्ट…

Pandit Dhirendra Shastri
विज्ञापन

Pandit Dhirendra Shastri: यादव बनाम ब्राह्मण समाज की लड़ाई इटावा में कथावाचक के साथ हुई मारपीट के बाद से शुरू हुई। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया गया। दरअसल, कथावाचक की चोटी काटने का एक वीडियो सामने आया था। इसके बाद रेनू तिवारी नाम की महिला ने भी कथावाचक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया, जिसके बाद अब रेनू पर भी केस दर्ज कर लिया गया। इस मामले में अब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने न्यूज-24 से बात की है।

घटना को बताया निंदनीय

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगभग एक महीने की विदेश यात्रा से वापस लौटे हैं। उन्होंने इटावा घटना के अलावा आने वाले आयोजनों को लेकर NEWS-24 से एक्सक्लूसिव बातचीत की। धीरेंद्र शास्त्री ने कथावाचक के साथ हुई घटना को लेकर कहा कि ‘यह बेहद निंदनीय है और उससे ज्यादा निंदनीय यह है कि जो राजनेताओं द्वारा जातिवाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद को लेकर रोटियां सेंकी जा रही हैं।’ उन्होंने कहा कि ‘यह सब घटनाएं मेरे काम और लक्ष्य को और बढ़ा देती हैं।’

विज्ञापन

मंदिरों के बाहर जातिवाद छोड़ कर आएं

धीरेंद्र शास्त्री आगे कहते हैं कि ‘देश में कुछ लोग भारत को पाकिस्तान बनाने में लगे हैं। जातिवाद और क्षेत्रवाद से जब तक ऊपर नहीं उठेंगे, तब तक इस देश का भला नहीं हो सकता है। मंदिरों के बाहर लिखते हैं चप्पल उतार कर आएं अच्छा होगा, मंदिरों के बाहर जातिवाद छोड़ कर आएं।’ धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि ‘हमारे ऊपर टिप्पणी करने वालों के पेट की रोटी पच रही है, भगवान करे उनकी रोटी पचती रहे।’

बता दें कि मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम पर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगेगा। यह दरबार 1 जुलाई से 3 जुलाई तक लगाया जाएगा। इसके बाद 4 जुलाई को बागेश्वर धाम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ