---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

MP PM Awas Yojana 2.0: рдордзреНрдп рдкреНрд░рджреЗрд╢ рдореЗрдВ рдмрдиреЗрдВрдЧреЗ 10 рд▓рд╛рдЦ рдЖрд╡рд╛рд╕, 22 рд╣рдЬрд╛рд░ 800 рдХрд░реЛреЬ рдХреА рд░рд╛рд╢рд┐ рд╣реБрдИ рдЬрд╛рд░реА

MP PM Awas Yojana 2.0: рдирдЧрд░реАрдп рд╡рд┐рдХрд╛рд╕ рдПрд╡рдВ рдЖрд╡рд╛рд╕ рд╡рд┐рднрд╛рдЧ рдкреНрд░рджреЗрд╢ рдореЗрдВ рдкреНрд░рдзрд╛рдирдордВрддреНрд░реА рдЖрд╡рд╛рд╕ рдпреЛрдЬрдирд╛ рд╢рд╣рд░реА 2.0 рдХреА рд╢реБрд░реВрдЖрдд рд╣реЛ рдЧрдИ рд╣реИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

MP PM Awas Yojana 2.0: एमपी की मोहन यादव सरकार लगातार राज्य के लोगों के लिए विकास के कामों को कर रही है। इसी में नगरीय विकास एवं आवास विभाग प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 की शुरूआत हो गई है। इस योजना में प्रदेश के जरूरतमंद हितग्राहियों के लिए 10 आवास बनाये जायेंगे। इस योजना का लाभ उन हितग्राहियों को दिया जायेगा, जिन्हें किसी कारण से अब तक आवास योजना का लाभ नहीं हुआ है।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने मैदानी अमले को योजना के प्रभावी तरीके से अमल करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के आवेदन संबंधी जानकारी नजदीकी नगरीय निकायों से प्राप्त की जा सकती है। योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए केन्द्र सरकार ने यूनीफाइड वेब पोर्टल पर भी जानकारी अपलोड की है।

---विज्ञापन---

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 में 4 प्रकार के घटक शामिल किये गये हैं। हितग्राही आवेदन करते समय अपनी पात्रता और आवश्यकता के अनुसार घटक का चयन कर सकते हैं। योजना संबंधी निर्देशिका https://pmaymis.gov.in/PMAYMIS2_2023/PmayDefault.aspx पोर्टल से प्राप्त की जा सकती है।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 में देश में एक करोड़ आवास और मध्यप्रदेश में 10 लाख आवास बनाये जाने का कार्यक्रम तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 में विशेष वर्गों को प्राथमिकता देने का फैसला लिया गया है। इनमें पीएम स्वनीधि योजना, भवन निर्माण श्रमिक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पीएम विश्वकर्मा योजना के कारीगर, सफाई कर्मी और झुग्गी बस्ती में रहने वाले परिवार शामिल है।

---विज्ञापन---

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 1.0

प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में अब तक 8 लाख 25 हजार जरूरतमंद हितग्राहियों के आवास निर्माण पूरे किये जा चुके हैं। प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के पहले चरण में 9 लाख 45 हजार आवास मंजूर किये गये थे। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के पहले फेज के क्रियान्वयन की सम्पूर्ण अवधि में मध्य प्रदेश देशभर में अग्रणी स्थान पर है। योजना को अच्छे से अमल करने के लिए मध्य प्रदेश और प्रदेश की कई नगरीय निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के प्रथम चरण में प्रभावी क्रियान्वयन का श्रेय न्यूनतम दर पर आवास उपलब्ध कराने के लिये राज्य सरकार द्वारा किये गये कई नवाचारों को जाता है। मंजूर आवासों के निर्माण कि लिए केन्द्रांश और राज्यांश की अनुदान राशि 19 हजार 700 करोड़ रूपये और क्रेडिट लिंक सब्सिडी स्कीम (सीएलएसएस) घटक के लिए ब्याज अनुदान के रूप में 3 हजार 900 करोड़ रुपये, इस प्रकार कुल राशि 23 हजार 600 करोड़ रुपये मंजूर की जा चुकी है। हितग्राहियों को अब तक 22 हजार 800 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- MP: केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के साथ दुनिया में पहली बार जुड़ेंगी दो नदियां, CM मोहन यादव ने गिनाए फायदे

First published on: Dec 16, 2024 06:03 PM

End of Article

About the Author

Deepti Sharma

рджрд┐рдкреНрддреА рд╢рд░реНрдорд╛ рдкрд┐рдЫрд▓реЗ 8 рд╕рд╛рд▓реЛрдВ рд╕реЗ рдкрддреНрд░рдХрд╛рд░рд┐рддрд╛ рдореЗрдВ рд╣реИрдВред рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдХрд╛ рдЕрдиреБрднрд╡ рд░рдЦрддреА рд╣реИрдВред рдЕрдкрдиреЗ рдХрд░рд┐рдпрд░ рдореЗрдВ рд▓рдЧрднрдЧ рд╕рднреА рдмреАрдЯ рдЬреИрд╕реЗ- рд╣реЗрд▓реНрде, рдзрд╛рд░реНрдорд┐рдХ, рд▓рд╛рдЗрдлрд╕реНрдЯрд╛рдЗрд▓, рдкреЙрд▓рд┐рдЯрд┐рдХрд▓ рдЖрджрд┐ рдкрд░ рд▓реЗрдЦ рд▓рд┐рдЦ рдЪреБрдХреА рд╣реИрдВред рд▓реЗрдЦ рд▓рд┐рдЦрдиреЗ рдХреЗ рдЕрд▓рд╛рд╡рд╛ рдпреВрдЯреНрдпреВрдм рдкрд░ рднреА рдХрд╛рдо рдХрд░ рдЪреБрдХреА рд╣реИрдВред рдлрд┐рд▓рд╣рд╛рд▓, рджрд┐рдкреНрддреА рд╢рд░реНрдорд╛ рдиреНрдпреВрдЬ24 рдХреА рд╣рд┐рдиреНрджреА рдиреНрдпреВрдЬ рд╡реЗрдм рд╕рд╛рдЗрдЯ рдореЗрдВ рдмрддреМрд░ рд▓реЗрдЦрдХ рдХрд╛рдо рдХрд░ рд░рд╣реА рд╣реИрдВред рджрд┐рдкреНрддреА рд╢рд░реНрдорд╛ рдиреЗ MJMC (Post Graduation) рд╕реБрднрд╛рд░рддреА рдпреВрдирд┐рд╡рд░реНрд╕рд┐рдЯреА, рдореЗрд░рда (Uttar Pradesh) рд╕реЗ рдХрд┐рдпрд╛ рд╣реИред

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola