MP News: खरगोन में पुल से नीचे गिरी बस, 22 यात्रियों की मौत, 30 घायल; हादसे के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

accident in Khargone, Bus fell from bridge, MP News, passengers died
विज्ञापन

MP News: मध्य प्रदेश के खरगोन में बड़ा हादसा हुआ है। मंगलवार को यात्रियों से भरी बस एक पुल से गिर गई। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है, जबकि 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस में करीब 52 लोग सवार थे।

जानकारी के मुताबिक, हादसा खरगोन ठीकरी मार्ग पर हुआ है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

Advertisment

हादसे के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

इससे पहले मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि बस रेलिंग तोड़कर बैराड़ नदी में गिरी है। 15 लोगों की मृत्यु हो गई है और 20-25 लोग घायल हैं, जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1655798188073447425

विज्ञापन

हादसे की सूचना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की ओर से मुआवजे और आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है। मध्यप्रदेश सरकार ने खरगोन बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये और मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

और पढ़िए – Jammu-Kashmir: पुलवामा में बड़ी साजिश नाकाम, 5 किलो IED के साथ आतंकियों का मददगार अरेस्ट

इंदौर की ओर से जा रही थी यात्री बस

जानकारी के मुताबिक, यात्री बस इंदौर की ओर जा रही थी। इसी दौरान खरगोन-टेमला मार्ग पर दसंगा के पास बस के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया जिसके बाद बस पुल से नीचे गिर गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ