हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, अस्पताल से शवों को घर तक पहुंचाने के लिए शुरू की खास सुविधा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मेडिकल सेक्टर में एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत अब राज्य के सभी अस्पतालों में ‘डेडबॉडी’ को घर तक पहुंचाने की सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार मेडिकल सेक्टर में एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में पार्थिक देह को घर तक ले जाने के लिए शव वाहन उपलब्ध करवाए जाएंगे। यह सुविधा अस्पताल में पोस्टमार्टम और मृत्यु के मामलों में मृतक के परिवार को दी जाएगी। हाल ही में राज्य के मंत्रालय में सीएम मोहन यादव ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया।

जिला स्तर पर शुरू होगी सुविधा

जानकारी के अनुसार, राज्य के अस्पतालों में यह व्यवस्था जिला स्तर पर शुरू की जाएगी। इसके बाद विकासखंड और तहसील स्तर तक इस व्यवस्था का विस्तार होगा। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में एयर एम्बुलेंस सेवा को अधिक प्रभावी बनाने के लिए भी कुछ जरूरी निर्देश दिए हैं। जिसके तहत गंभीर रोगियों के साथ ही हादसों में गंभीर रूप से घायल लोगों को भी एयर एम्बुलेंस सेवा देने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है जहां मरीजों को एयर एम्बुलेंस सुविधा दी जा रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: गुजरात के 7 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार; जानें कब बदलेगा मौसम, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

अंगदान को मिलेगा बढ़ावा

इसके साथ ही बैठक में सीएम मोहन यादव ने प्रदेश में अंगदान को बढ़ावा देने की बात कही है। इसके बाद उन्होंने बताया कि राज्य में बड़े स्तर पर पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज शुरू हो रहे हैं। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य शिविरों के जरिए नागरिकों की स्वास्थ्य समस्याओं का समय पर उचित निराकरण किया जाए। इसमें कैंसर रोगियों को प्राथमिकता पर रखते हुए जरूरी इलाज दिया जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Related Articles

Sponsored Links by Taboola