Jabalpur Crime News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के प्रदर्शन के दौरान हंगामा हो गया। बता दें कि बांग्लादेश में गिरफ्तार किए गए संत चिन्मय दास की रिहाई की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने शनिवार को प्रदर्शन किया था। इस दौरान एक युवक की किसी बात को लेकर प्रदर्शनकारियों से झड़प हो गई। गालीगलौज के बाद विवाद बढ़ गया। जिस पर प्रदर्शनकारियों ने युवक को घेर लिया। पुलिस ने उस पर हमला होते देख बीचबचाव की कोशिश की। लेकिन प्रदर्शनकारी MP पुलिस से भी भिड़ गए। बताया जा रहा है कि कई पुलिसकर्मियों को प्रदर्शनकारियों ने पीट दिया।
मालवीय चौक का मामला
दरअसल प्रदर्शन के दौरान रोड जाम की स्थिति बन गई थी। इसी बात को लेकर युवक की प्रदर्शनकारियों से बहस हुई। आरोप है कि युवक ने गुस्से में आकर प्रदर्शनकारियों को गाली दे दी। जिसके बाद बवाल बढ़ गया। ये मामला लार्डगंज थाना इलाके के मालवीय चौक का बताया जा रहा है। इस मामले में अभी पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- AI का यूज कर बनाया Mona Lisa का इंडियन वर्जन, यूजर्स ने अलग-अलग दिए नाम
वहीं, बांग्लादेश में संत चिन्मय दास की गिरफ्तारी के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान भी सामने आया था। विदेश मंत्रालय ने गिरफ्तारी और उनको जमानत नहीं दिए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की थी। भारत ने बांग्लादेश से कहा था कि वह अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करे। यह मामला दुर्भाग्यपूर्ण है। कई घटनाओं के आरोपियों को बांग्लादेश में गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। लेकिन शांति के साथ अपनी बात रखने वाले धार्मिक नेता के खिलाफ गलत कार्रवाई की गई।
केजरीवाल भी उठा चुके सवाल
चिन्मय दास बांग्लादेश में सनातन जागरण जोत के प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी उठा चुके हैं। इस मामले में दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का बयान भी सामने आया था। केजरीवाल ने बांग्लादेश में हुई कार्रवाई की निंदा की थी। केजरीवाल ने कहा था कि अन्यायपूर्ण तरीके से संत चिन्मय कृष्ण दास को अरेस्ट किया गया। जिसके बाद पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं। उनको जेल से रिहा करने की मांग के बाद भारत ने बांग्लादेश पर दबाव बढ़ा दिया है।
यह भी पढ़ें- क्या आपको भी दिखती है फ्यूचर की घटना? अगर हां, तो इसके पीछे की साइंस समझ लो
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
4 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
6 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
7 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
12 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
15 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
16 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
17 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
18 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
18 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines