MP CM Mohan Yadav Launched E-Office System: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि सुशासन के क्षेत्र में मध्य प्रदेश ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मध्य प्रदेश सरकार लगातार अपनी सभी व्यवस्थाओं को ऑनलाइन करना चाहती है। डिजीटाइजेशन के जरिए सभी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने, विभागों का नियमित बढ़ाने और जन कल्याण की गति तेज करने में आसानी होगी।
मध्य प्रदेश सरकार के डिजिटलीकरण अभियान का यह एक जरूरी भाग है। मुख्य सचिव कार्यालय में ई-आफिस का शुभारंभ करते हुए नस्तियों को ई-आफिस के जरिए ऑपरेट किया जा रहा है। इस काम की प्रगति की मुख्य सचिव स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा भी की जाएगी। यह सिस्टम पारदर्शिता, तत्परता और जन कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर अमल करने को बढ़ावा देगी।
सुशासन की दिशा में जरूरी कदम
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी डिजीटाइजेशन के अभियान को आज के युग में पारदर्शिता की दृष्टि से और कामों की तत्परता की दृष्टि से जरूरी मानते हैं। यह सुशासन की दिशा में एक ठोस कदम है।
गरीब, महिला, किसान और युवा वर्ग पर फोकस
मुख्यमंत्री यादव ने ई- ऑफिस इंप्लीमेंटेशन सिस्टम का शुभारंभ करते हुए कहा कि अनेक जन हितैषी कार्यक्रमों, गरीब, महिला, किसान और युवा वर्ग के कल्याण को फोकस करते हुए एपमी सरकार डिजीटाइजेशन के जरिए आगे बढ़ना चाहती है। इस सिलसिले में इस सिस्टम के जरिए कार्य शुरू किया गया है।
मुख्यमंत्री यादव ने आशा व्यक्त की कि आम लोगों को इस व्यवस्था से राहत मिलेगी। अलग-अलग विभागों द्वारा 1 जनवरी 2025 से सारी फाइल्स को ई-ऑफिस के जरिए ऑपरेट किए जाने का फैसला लिया गया है।
इससे विभागों के काम प्रचलित फाइल्स की जगह पर ही ई-ऑफिस के जरिए होंगे। इसके लिए विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी दी गई है। इस सिस्टम का जल्दी ही सारे विभागों द्वारा अमल हो, इस मकसद से विभाग प्रोसेस पूरा करेंगे।
ये भी पढ़ें- MP: मोहन यादव सरकार देगी साल 2025 में बड़ी सौगातें, चलेंगी परिवहन बसें
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines