Arpit Pandey
Read More
---विज्ञापन---
MP Assembly Session: मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हंगामें के साथ हुई। सीधी पेशाब कांड के मुद्दे पर विपक्ष ने सत्ता पक्ष को घेरने की कोशिस की तो सत्ता पक्ष ने विपक्ष पर राष्ट्रगीत का अपमान करने का आरोप लगाया है। जहां शुरुआत में 10 मिनट के लिए कार्रवाही स्थगित हुई। लेकिन दोबारा फिर हंगामा शुरू हुआ तो कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी।
बीजेपी ने कांग्रेस पर सदन में राष्ट्रगीत का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ‘आज मध्यप्रदेश विधानसभा के सदन में हंगामा कर कांग्रेस ने फिर साबित किया है कि उसने राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान एवं सदन की मान्य परंपराओं को तोड़ने का बीड़ा उठाया है। मध्यप्रदेश के जनजातीय भाई-बहन कांग्रेस की राजनीतिक रोटियां सेंकने की फितरत से भली-भांति परिचित हैं। यह लगातार यही करने का काम कर रहे हैं।’
कई बड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस के विधायकों ने हंगामा किया, एमपी विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित…#MPAssembly #mpmonsoonsession #congress #bjp #ShivrajSinghChouhan pic.twitter.com/eOrfMCDj9F
— News24 MP-CG (@News24_MPCG) July 11, 2023
वहीं बीजेपी के आरोपों पर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ‘फर्जी और झूठी बातें करना बीजेपी का इतिहास रहा है। हमने स्थगन प्रस्ताव पेश किया था। लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया। जिसे दबाने और छिपाने की राजनीति हो रही है।
बता दें कि सदन में सीधी पेशाब कांड के साथ-साथ आदिवासियों पर हो रहे मारपीट के मामलों को लेकर सरकार और विपक्ष में तीखी बहस हुई। इसके अलावा महाकाल लोक में मूर्तियां गिरने समेत अन्य मुद्दों पर दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ।
बता दें कि 15वीं विधानसभा का यहा आखिरी सत्र है। यह सत्र 16 जुलाई तक चलना है, ऐसे में जिस तरह से सत्र की शुरुआत हुई है उससे इस बात के साफ आसार दिख रहे हैं कि आगे भी सत्र हंगामेदार होगा। वहीं कल बीजेपी भी विधायक दल की मीटिंग करेगी। जिसमें सत्र को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।