MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में भले ही अभी विधानसभा चुनाव में दो महीने का समय है। लेकिन बीजेपी ने 39 प्रत्याशियों की सूची जारी करके चुनावी शंखनाद कर दिया है। ऐसे में अब कांग्रेस समेत अन्य दल भी एक्टिव हो गए हैं। खास बात यह है कि चुनावी समर में प्रदेश की सियासत भावनात्मक मोड़ पर भी पहुंच रही है। जहां नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए उनसे सीधा रिश्ता जोड़ रहे हैं। सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ‘मामा’ के नाम से यह काम तो सालों पहले कर चुके हैं। लेकिन चुनावी में साल में अब ‘दादा’ और ‘चाचा’ की भी एंट्री हो गई है।
अरविंद केजरीवाल बोले ‘चाचा’ आ गया है
दरअसल, इस बार मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी भी पूरा जोर लगा रही है। पार्टी के अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद एमपी में चुनावी कमान संभाल रहे हैं। वह अब तक प्रदेश में कई रैलियां कर चुके हैं। लेकिन रविवार को सतना में आयोजित कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश की जनता को भावनात्मक मुद्दे से भी जोड़ दिया है। उन्होंने खुद को ‘चाचा’ बताया।
अरविंद केजरीवाल ने सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा ‘एमपी में एक मामा है, जिसने अपने भांजे-भांजियों को धोखा दिया है, लेकिन अब भरोसा मत करना क्योंकि अब आपका ‘चाचा’ आ गया है। चाचा पर भरोसा करो मैं स्कूल, अस्पताल, कॉलेज और नौकरियां सबकुछ दूंगा’ ऐसे में अरविंद केजरीवाल ने इस चुनाव को भावनात्मक मुद्दे से भी जोड़ दिया है।
कमलनाथ हैं ‘दादा’
खास बात यह है कि यह रंग कांग्रेस में देखने को मिल रहा है। कांग्रेस की तरफ से चुनाव को पीसीसी चीफ कमलनाथ लीड कर रहे हैं। उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा भी माना जा रहा है। कमलनाथ के लिए प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकर्ता ‘दादा’ का संबोधन कर रहे हैं। कई जगह दादा कमलनाथ के नारे और पोस्टर भी लग चुके हैं।
‘मामा’ सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अब प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में भी ‘मामा’ के संबोधन के तौर पर जाना जाता है। सीएम शिवराज जहां भी जाते हैं उन्हें ‘मामा’ के संबोधन से बुलाया जाता है। जो राजनीति में अब उनकी पहचान भी बन चुकी है। यही वजह है कि मतदाताओं को रिझाने के लिए अब दूसरे नेता भी रिश्ते बना रहे हैं।
फिलहाल तो चुनाव का ऐलान भी नहीं हुआ है, लेकिन सियासी दांव पेचों के बीच भावनात्मक असर का तड़का अभी मध्य प्रदेश की सियासत में और भी देखने को मिलेगा। क्योंकि जैसे ही प्रत्याशी क्षेत्र में जाएंगे। तो चाचा, दादा, भैया-बहन, बेटी सबकुछ देखने को मिलेगा।
ये भी देखें: Gwalior में 4 लड़कियों ने डिपार्टमेंटल स्टोर से फ्रिज में रखी कीमती चॉकलेट चुराई, वायरल हुआ वीडियो
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
21 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
3 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
4 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
10 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines