MP Weather Update IMD Issued Heat Wave Alert: मध्य प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी अपना कहर बरसा रही है। देश के 5 सबसे ज्यादा तापमान वाले जिलों में रतलाम भी शामिल है। बीते दिन 21 मई को प्रदेश की राजधानी भोपाल का तापमान 43 डिग्री से ऊपर रहा, वहीं रतलाम का तापमान 45.6 डिग्री रहा, इसी के साथ रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। वहीं इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई शहरों और क्षेत्रों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ विभाग ने बताया कि राज्य के कुछ जिलों में बारिश होने की भी संभावनाएं हैं।
इन जगहों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने चेतावानी जारी करते हुए बताया कि 22 मई को मध्य प्रदेश के ग्वालियर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, राजगढ़, छतरपुर और पन्ना में तेज गर्म हवाओं के साथ लू का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा विभाग ने भोपाल, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगौन, खंडवा, बुरहानपुर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, सतना, रीवा, सिंगरौली और अनूपपुर में हीट वेव के लिए अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ विभाग ने अनुमान जताया कि राज्य के कुछ जिलों में बारिश होने की भी संभावना है।
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे पहले विभाग ने सीवयर हीट वेव चलने की चेतवानी जारी की थी। विभाग ने बताया कि ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना में गर्मी के लिए ऑरेंज अलर्ट किया है। वहीं रतलाम, मंदसौर, नीमच, सतना में भीषण गर्मी को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। विभाग के अनुसार ग्वालियर 45, गुना 45.4, दतिया 45.5, रतलाम 45.6, नोगाव 45.5 और खजुराहो 44.8 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: गेहूं खरीदी में बड़ी गड़बड़ी का मामला; मोहन यादव सरकार का बड़ा एक्शन, एक अधिकारी सस्पेंड
23 मई को कैसा होगा मौसम
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 23 मई को मध्य प्रदेश समेत 6 राज्यों में तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना है। मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़, गोवा, बिहार, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भी तेज हवा और बिजली गिरने का अनुमान है। वहीं राजस्थान के ज्यादातर जगहों पर हीट वेव पीक पर रह सकता है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
12 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines