Madhya Pradesh Minister Narendra Shivaji: मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने गुरुवार को भोपाल के टीबी अस्पताल में आयोजित वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मंत्री नरेंद्र शिवाजी ने संकल्प लेते हुए कहा कि साल 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि इस संकल्प को पूरा करने में मध्यप्रदेश अग्रणी भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही उन्होंने टीबी की लड़ाई के योद्धाओं स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।
राज्य मंत्री का संबोधन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि साल 2025 तक देश को टीबी को मुक्त करवाने में मध्य प्रदेश एक अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग का अमला टीबी के खिलाफ जंग में प्रो-ऐक्टिव अप्रोच को अपना रहा है। इसमें कोई शक नहीं कि जल्द ही मध्य प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने में हम लोग सफल होंगे। इसके लिए आम लोगों के बीच की टीबी को लेकर जागरूकता फैलना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से टीबी मरीजों की पहचान कर उन्हें निःशुल्क दवाएं देने और पोषण आहार की व्यवस्था की जा रही है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की ड्रोन पायलट दीदियां कौन? जो खेती आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को हैं तैयार
स्वास्थ्य कर्मचारियों को किया सम्मानित
इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री पटेल ने टीबी के खिलाफ बेहतरीन काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही बताया गया कि वयस्क बीसीजी टीकाकरण के लिए टीबी विन पोर्टल के जरिए से हितग्राहियों का चयन किया जायेगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से अब तक 40 लाख व्यक्तियों का टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
15 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines