---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рд░рд╛рд╖реНрдЯреНрд░рдкрддрд┐ рджреНрд░реМрдкрджреА рдореБрд░реНрдореВ рдХрд░реЗрдВрдЧреА рдЖрдЬ рдмрд╛рдмрд╛ рдорд╣рд╛рдХрд╛рд▓ рдХреЗ рдЧрд░реНрднрдЧреГрд╣ рдореЗрдВ рдкреВрдЬрди, рдЬрд╛рдиреЗрдВ рдХрд╛рд░реНрдпрдХреНрд░рдо рдХрд╛ рдкреВрд░рд╛ рд╢реЗрдбреНрдпреВрд▓

President Draupadi Murmu Indore Visit: рдбреАрдПрд╡реАрд╡реА рдХреЗ рджреАрдХреНрд╖рд╛ рд╕рдорд╛рд░реЛрд╣ рдореЗрдВ рдкрджрдХ-рдЙрдкрд╛рдзрд┐ рд▓реЗрдиреЗ рд╡рд╛рд▓реЗ рд╡рд┐рджреНрдпрд╛рд░реНрдереА-рд╢реЛрдзрд╛рд░реНрдерд┐рдпреЛрдВ рдХрд╛ рдкрд╣рдирд╛рд╡рд╛ рднрд╛рд░рддреАрдп рдкрд╛рд░рдВрдкрд░рд┐рдХ рд░рдЦрд╛ рдЧрдпрд╛ рд╣реИред рд╡рд┐рд╢реНрд╡рд╡рд┐рджреНрдпрд╛рд▓рдп рдиреЗ рднрд╛рд░рддреАрдп рдкрд░рд┐рдзрд╛рди рдореЗрдВ рдЖрдиреЗ рдХреЗ рдирд┐рд░реНрджреЗрд╢ рджрд┐рдП рд╣реИрдВред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

President Draupadi Murmu Indore Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवी अहिल्याबाई होल्कर हवाई अड्डे पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मु का केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, सांसद वीडी शर्मा, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, मुख्य सचिव वीरा राणा, लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी, लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही, डीजीपी सुधीर सक्सेना, डिविजनल कमिश्नर दीपक सिंह, पुलिस कमिश्नर इंदौर जोन राकेश गुप्ता, कलेक्टर आशीष सिंह ने भी गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मु दो दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर बुधवार को इंदौर पहुंची।

---विज्ञापन---

राष्ट्रपति मुर्मु का एयरपोर्ट पर स्वागत पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, अध्यक्ष अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम सावन सोनकर, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष प्रताप करोसिया, स्थानीय सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायकगण महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, मधु वर्मा, उषा ठाकुर, गोलू शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष रीना मालवीया, चिंटू वर्मा, गौरव रणदिवे ने भी किया। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का 14वां दीक्षा समारोह गुरुवार को तक्षशिला परिसर स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पदक से सम्मानित करेंगी। विश्वविद्यालय ने इस संबंध में गाइडलाइन जारी की है। समारोह में अव्यवस्था न हो इसके लिए विद्यार्थियों-शोधार्थियों व अभिभावकों सहित शिक्षकों, अधिकारियों व कर्मचारियों को समय का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। ऑडिटोरियम में दोपहर 2 बजे से पहले आना होगा। उसके बाद किसी भी को भी एंट्री नहीं दी जाएगी।

आईडी कार्ड अनिवार्य

इस दौरान पहचान पत्र भी साथ में रखना होगा। बकायदा आमंत्रण पद पर बैठने का स्थान भी दर्शाया है। समारोह में राष्ट्रपति मुर्मु दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर आएंगी। उसके बाद सभागृह में मौजूद व्यक्ति फोटो नहीं खींच सकेंगे। सुरक्षा कारणों की वजह से यह कदम उठाया गया है। ऑडिटोरियम में ब्रीफकेस, कैमरा, इलेक्ट्रानिक उपकरण, बैग और पानी की बोतल ले जाने की मनाही है। इसके अलावा समारोह में छोटे बच्चों को लाने से मना किया गया है। समारोह से पहले विश्वविद्यालय के अधिकारी-एग्जीक्यूटिव, संकायाध्यक्ष, डीन के साथ राष्ट्रपति का फोटो होगा। बाद में विद्यार्थी-शोधार्थी तस्वीर ले सकेंगे। दोपहर 3.20 पर विश्वविद्यालय का प्रोसेशन निकलेगा, जो पांच मिनट के भीतर सभागृह में प्रवेश करेगा।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

46 विद्यार्थियों को पदक से सम्मानित करेंगी

समारोह में राष्ट्रपति सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले 46 विद्यार्थियों को पदक से सम्मानित करेंगी। इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव- कुलाधिपति मंगूभाई पटेल का दस-दस मिनट का भाषण होगा। शाम 4 बजकर 10 मिनट पर राष्ट्रपति समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करेंगी। साढ़े चार बजे सभागृह से एयरपोर्ट के लिए राष्ट्रपति रवाना होंगी। समारोह में इंजीनियरिंग कर चुके शुभ लाड को चार पदक दिए जाएंगे। तीन विद्यार्थियों को तीन और 13 छात्र-छात्राओं को दो-दो पदक दिए जाएंगे। पदक हासिल करने वालों में छात्राओं की संख्या ज्यादा है।

मंच पर सिर्फ 8 कुर्सी

समारोह में मंच पर अतिथियों के लिए आठ कुर्सियां होंगी। राष्ट्रपति मुर्मु के अलावा कुलाधिपति मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव, राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, कुलगुरु डॉ. रेणु जैन होंगे। समारोह में 46 छात्र-छात्राओं को पदक दिए जाएंगे। राष्ट्रपति सबको आठ से दस मिनट में पदक से सम्मानित करेंगी। प्रत्येक छात्र-छात्रा राष्ट्रपति के पास पांच से दस सेकंड ही रुक पाएंगे। 2022-23 सत्र में अलग-अलग फैकल्टी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले करीब 80 विद्यार्थी हैं, जिन्हें 96 स्वर्ण और 11 रजत पदक मिलेंगे। कला, कॉमर्स, मेकनिकाल, मैनेजमेंट, विज्ञान, स्टैटिक्स, कंप्यूटर साइंस, शारीरिक शिक्षा सहित 20 फैक्लटी के विद्यार्थी हैं। समारोह में 46 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इन्हें राष्ट्रपति मुर्मु पदक से सम्मानित करेंगी। वहीं, 147 शोधार्थियों को उपाधि मिलेगी, जो समारोह खत्म होने के बाद कुलगुरु डॉ. रेणु जैन के हाथों मिलेगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-  ‘हर एक जिले में खेल स्टेडियम का निर्माण हो’, खेल समीक्षा बैठक में बोले सीएम मोहन यादव

First published on: Sep 19, 2024 10:28 AM

End of Article

About the Author

Deepti Sharma

рджрд┐рдкреНрддреА рд╢рд░реНрдорд╛ рдкрд┐рдЫрд▓реЗ 8 рд╕рд╛рд▓реЛрдВ рд╕реЗ рдкрддреНрд░рдХрд╛рд░рд┐рддрд╛ рдореЗрдВ рд╣реИрдВред рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдХрд╛ рдЕрдиреБрднрд╡ рд░рдЦрддреА рд╣реИрдВред рдЕрдкрдиреЗ рдХрд░рд┐рдпрд░ рдореЗрдВ рд▓рдЧрднрдЧ рд╕рднреА рдмреАрдЯ рдЬреИрд╕реЗ- рд╣реЗрд▓реНрде, рдзрд╛рд░реНрдорд┐рдХ, рд▓рд╛рдЗрдлрд╕реНрдЯрд╛рдЗрд▓, рдкреЙрд▓рд┐рдЯрд┐рдХрд▓ рдЖрджрд┐ рдкрд░ рд▓реЗрдЦ рд▓рд┐рдЦ рдЪреБрдХреА рд╣реИрдВред рд▓реЗрдЦ рд▓рд┐рдЦрдиреЗ рдХреЗ рдЕрд▓рд╛рд╡рд╛ рдпреВрдЯреНрдпреВрдм рдкрд░ рднреА рдХрд╛рдо рдХрд░ рдЪреБрдХреА рд╣реИрдВред рдлрд┐рд▓рд╣рд╛рд▓, рджрд┐рдкреНрддреА рд╢рд░реНрдорд╛ рдиреНрдпреВрдЬ24 рдХреА рд╣рд┐рдиреНрджреА рдиреНрдпреВрдЬ рд╡реЗрдм рд╕рд╛рдЗрдЯ рдореЗрдВ рдмрддреМрд░ рд▓реЗрдЦрдХ рдХрд╛рдо рдХрд░ рд░рд╣реА рд╣реИрдВред рджрд┐рдкреНрддреА рд╢рд░реНрдорд╛ рдиреЗ MJMC (Post Graduation) рд╕реБрднрд╛рд░рддреА рдпреВрдирд┐рд╡рд░реНрд╕рд┐рдЯреА, рдореЗрд░рда (Uttar Pradesh) рд╕реЗ рдХрд┐рдпрд╛ рд╣реИред

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola