MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम लगातार अपना मिजाज बदल रहा है। राज्य में एक बार फिर से ठंड बढ़ती दिखाई दे रही है। राज्य के लगभग सभी क्षेत्रों में ठंडी हवाएं लोगों को कंपा रही हैं। फरवरी महीने की शुरुआत में जहां कुछ दिनों तक तेज धूप में लोगों ने गर्मी महसूस की थी, वहीं अब ठंड ने सर्द हवाओं के साथ एक बार फिर से कमबैक किया है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी भोपाल समेत इंदौर और ग्वालियर के तापमान में 5 डिग्री गिरावट आई है। इसके अलावा, विभाग ने मध्य प्रदेश में आज सर्द हवाओं का अलर्ट जारी किया है।
शीतलहर का अलर्ट जारी
इसके साथ ही मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इसमें उमरिया, सिंगरौली, शहडोल, छतरपुर, शाजापुर और राजगढ़ जिले शामिल हैं। विभाग ने बताया कि उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहां से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण राज्य के तापमान में गिरावट हो रही है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं उमंग बजाज? BJP के सबसे युवा विधायक, इतने करोड़ की संपत्ति
अचानक गिरने लगा इन शहरों का तापमान
मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार की रात को राज्य के ज्यादातर शहरों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही बर्फीली हवाएं ठंड के स्तर को बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आया है। इसके साथ विभाग ने राज्य के उन 5 शहरों के बारे में बताया, जिनके तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसमें शहडोल जिले का कल्याणपुर पहले स्थान पर है, जिसका तापमान 4.5 डिग्री है। इसके अलावा गिरवर में 5.8 डिग्री, नौगांव में 6.1 डिग्री, देवरा में 6.4 डिग्री और राजगढ़ में 5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
3 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
4 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
5 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
7 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
9 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
10 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines