---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

कौन हैं उमंग बजाज? BJP के सबसे युवा विधायक, इतने करोड़ की संपत्ति

Who is Delhi Youngest MLA Umang Bajaj?: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में राजिंदर नगर सीट पर भाजपा के उमंग बजाज ने 1231 मतों के अंतर से जीत हासिल की। इसी के साथ वह दिल्ली के सबसे युवा विधायक बन गए। चलिए उनके बारे में जानते हैं...

---विज्ञापन---

Who is Delhi Youngest MLA Umang Bajaj: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा के उमंग बजाज ने राजिंदर नगर सीट पर शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक को 1231 मतों से हराया है। इसके साथ ही, वह दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी के सबसे युवा विधायक भी बन गए हैं। क्या आप जानते हैं दिल्ली के सबसे युवा विधायक उमंग बजाज कौन हैं?

उमंग बजाज की पढ़ाई

उमंग बजाज की उम्र 31 साल है और वह कुल 10.8 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। इसमें से 3.7 करोड़ रुपये की देनदारी है और 7.5 करोड़ रुपये चल संपत्ति है। उनके खिलाफ किसी तरह का कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उमंग बजाज ने जुलाई 2016 में यूके की यूनिवर्सिटी ऑफ लंकेस्टर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएट मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने जून 2018 में यूके की यूनिवर्सिटी ऑफ साउथेम्प्टन से इंटरनेशनल मैनेजमेंट की पढ़ाई में डिग्री ली।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर में मनचले आशिक ने नाबालिग छात्रा को बीच सड़क पर पहनाई अंगूठी; भाइयों ने किया ये हाल

उमंग बजाज के चुनावी करियर की शुरुआत

विधानसभा के चुनाव लड़ने से पहले उमंग बजाज Nurture Clinics Pvt. Ltd में पार्ट टाइम मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर पर भी काम करते थे। उन्होंने अपने चुनावी करियर की शुरुआत दिल्ली नगर निगम चुनाव जीतकर की और पार्षद बने। इसके बाद उन्होंने 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर राजिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की। उन्हें 46,671 वोट मिले और उन्होंने आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक को 1,231 वोटों के अंतर से हराया।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 08, 2025 08:40 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola