हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP Lok sabha Election 2024: भोपाल में भाजपा की मीटिंग में CM मोहन यादव हो सकते शामिल, छिंदवाड़ा सीट पर फोकस

MP Lok sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की चुनावी तैयारियां भी काफी तेज हो गई हैं। इस बीच भोपाल के भाजपा कार्यालय में आज पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है, जिसमें सीएम मोहन यादव भी शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
भोपाल में भाजपा की बैठक

MP Lok sabha Election 2024: भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राजनीतिक पार्टियों की चुनावी तैयारियां भी काफी तेज हो गई हैं। मध्य प्रदेश में भी चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस चुनावी माहौल के बीच भाजपा की तरफ से आज (18 मार्च, 2024) का पूरा कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार आज सबसे पहले मध्य प्रदेश के भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठकों का दौर दिन भर जारी रहेगा। इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति को लेकर तैयार की जाएगी।

बैठक में शामिल हो सकते है सीएम मोहन यादव 

इस बैठक में मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा समेत राज्य के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हो सकते हैं। बैठक में मध्य प्रदेश की सबसे हॉट सीट छिंदवाड़ा पर पार्टी नेताओं का ज्यादा फोकस रहेगा। इसके लिए छिंदवाड़ा के पार्टी पदाधिकारियों को भोपाल बुलाया गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: BJP कार्यकर्ताओं को मिला जीत का मंत्र, प्रदेश अध्यक्ष ने बताया- कैसे हासिल करेंगे 400 पार का लक्ष्य

छिंदवाड़ा सीट पर रहेगा फोकस

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भोपाल के पार्टी कार्यालय में छिंदवाड़ा के इन पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। आज इस बैठक में भाजपा छिंदवाड़ा के लिए एक अलग और मजबूत रणनीति बनाएगी, जिसके साथ वह चुनावी मैदान में उतरेंगी। बैठक में छिंदवाड़ा के अलावा राज्य की लोकसभा सीटों के लिए भी रणनीति तैयार की जाएगी। सभी सीटों के पदाधिकारियों को संगठन मजबूत करने के टिप्स दिए जाएंगे। इसके लिए बड़े नेताओं के आगामी दौरे को लेकर भी मंथन किया जाएगा।

विज्ञापन

पार्टी प्रभारी का जबलपुर दौरा

इसके अलावा प्रदेश के लोकसभा चुनाव के पार्टी प्रभारी महेंद्र सिंह का जबलपुर का दौरा करेंगे। यहां महेंद्र सिंह सबसे पहले लोकसभा प्रबंधन समिति, विधानसभा संयोजक और प्रभारी के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद जिला कोर कमेटी और पार्टी पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे। फिर वह सोशल मीडिया वालंटियर्स और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करेंगे। इसके साथ ही वह शाम को एक दीवार लेखन कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola