BJP कार्यकर्ताओं को मिला जीत का मंत्र, प्रदेश अध्यक्ष ने बताया- कैसे हासिल करेंगे 400 पार का लक्ष्य

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में भाजपा की लोकसभा प्रबंधन प्रबंध समिति की बैठक हुई। इस बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मूल मंत्र दिया।

Madhya Pradesh BJP President VD Sharma

मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों का काम तेज हो गया है। राजगढ़ जिले में भाजपा की लोकसभा प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए वीडी शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दिया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आखिर कैसे भाजपा के 370 प्लस के टारगेट को हासिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

प्रदेश पार्टी अध्यक्ष का संबोधन

बैठक को संबोधित करते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि यह पीएम मोदी का मंत्र है, पिछली बार जो वोट प्रतिशत रहा है वहां पर इस बार नए वोटर्स को भाजपा की तरफ लाना होगा। उन्होंने कहा कि इस बार हमें भाजपा के 20 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने हैं। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर इकट्ठा होंगे और वहीं रणनीति बनानी होगी। इसके साथ ही प्रदेश पार्टी वीडी शर्मा ने सख्त लहजे में कार्यकर्ताओं को बताया कि पीएम मोदी ने संदेश दिया है कि कोई भी पार्टी कार्यकर्ता मीडिया में जाकर बड़ी-बड़ी बातें ना करें, बल्कि जमीन पर उतरकर काम और मेहनत करें।

विज्ञापन

कैसे अमित शाह बने राजनीति के चाणक्य

इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि केंद्रीय नेतृत्व की तरह से संदेश है कि मध्य प्रदेश की सभी जनसभाओं में मंच पर सबसे अधिक महिलाओं की संख्या होनी चाहिए। प्रदेश पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार के ‘सबका साथ सबका विकास’ को हर जगह फैलाना है। इसके साथ ही उन्होंने बताया आखिर कैसे अमित शाह राजनीति के चाणक्य बने। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने चिंता की ओर अमित शाह बड़ी-बड़ी रैलियां नहीं करते, वह हर एक छोटे से कार्यकर्ताओं से एक-एक घंटे संवाद करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ