MP Lok Sabha Election 2024 Nomination: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं। प्रदेश में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रियाएं 20 मार्च को शुरू हो गई थीं और 27 मार्च यानी आज इसकी आखिरी तारीख है। प्रदेश में पहले चरण में 6 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों के लिए अब तक कुल 49 प्रत्याशियों की तरफ से 64 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। हालांकि, नामांकन प्रक्रिया अभी जारी है। इस बात की जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने दी है।
एक दिन में 33 प्रत्याशियों ने भरे 43 नामांकन पत्र
पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि अकेले 26 मार्च (मंगलवार) को 33 प्रत्याशियों की तरफ से 43 नामांकन पत्र दाखिल किया गया। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रियाएं होने से लेकर अब तक कुल 49 प्रत्याशियों द्वारा 64 नामांकन का पर्चा भरा जा चुका है। जैसे ही इन अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, वैसे ही प्रत्याशियों के शपथ पत्र और बाकी जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड हो गईं। अब कोई व्यक्ति अपने लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी से जुड़ी जानकारी निर्वाचन आयोग की वेबसाइट: https://affidavit.eci.gov.in/ पर विजिट करके देख सकता है।
यह भी पढ़ें: होली भाई दूज पर बोले CM मोहन यादव, कहा- माताओं, बहनों और बेटियों के साथ खड़ी है भाजपा सरकार
नामांकन की आखिरी तारीख आज
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि पहले चरण के चुनाव के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन 27 मार्च (बुधवार) दोपहर 3 बजे तक भर सकते हैं। इन सभी नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को की जाएगी। इसके अलावा नामांकन भर चुके प्रत्याशी 30 मार्च तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। पूरे प्रदेश में 19 अप्रैल को पहले चरण मतदान होगा।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
23 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines