मध्य प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी 'वीर सावरकर' की जीवनी; सिलेबस में ये क्रांतिकारी भी होंगे शामिल

MP government, chapter on Veer Savarkar, Savarkar in school syllabus, revolutionaries of India, Bhagavad Gita Sandesh, Lord Parshuram, Bhagat Singh, Sukhdev, Rajguru

MP News: मध्य प्रदेश के स्कूलों में अब बच्चों को वीर सावरकर की जीवनी पढ़ाई जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए सिलेबस में वीर सावरकर से जुड़ा पाठ होगा जिसमें उनकी गाथा पढ़ाई जाएगी। इसके अलावा भगवद गीता संदेश, भगवान परशुराम, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के बारे में भी छात्रों को पढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश सरकार में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार इंदर सिंह परमार ने कहा कि वीर सावरकर पहले लेखक थे जिन्होंने 1857 आंदोलन को ‘स्वतंत्रता संग्राम’ कहा था। भारत की आज़ादी में उनका अपूरणीय योगदान है और इसलिए उनको सम्मान मिलना चाहिए।

विज्ञापन

इंदर सिंह परमार ने कहा कि दुर्भाग्य से कांग्रेस की सरकारों ने भारत के क्रांतिकारियों को इतिहास के पन्नों में जगह नहीं दी। विदेश आक्रांताओं को महान लिखा गया। हम बच्चों को उनके बारे में पढ़ाने का काम करेंगे इसलिए नए पाठ्यक्रम में हम उनके बारे में जोड़ेंगे।

https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1674275240875298817

विज्ञापन

पाठ्यक्रम में इन क्रांतिकारियों को भी किया जाएगा शामिल

मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि हम सच्चे नायकों की जीवनियां शामिल करेंगे और नए पाठ्यक्रम में वीर सावरकर, भगवद गीता संदेश, भगवान परशुराम, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु और अन्य शामिल होंगे।

बता दें कि पिछले हफ्ते उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने अपने सिलेबस में विनायक दामोदर सावरकर की जीवनी को शामिल किया था। बोर्ड परीक्षाओं के स्‍टूडेंट्स अब सिलेबस में अन‍िवार्य रूप से ‘वीर सावरकर’ की जीवनी पढ़ेंगे।

विज्ञापन

जानें कौन थे वीर सावरकर?

वीर सावरकर (विनायक दामोदर सावरकर) एक हिंदू राष्ट्रवादी नेता और क्रांतिकारी थे। 1910 में उन्हें ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार कर लिया था। 1911 में वीर सावरकर को 50 साल की कैद की सजा सुनाई गई थी। वे 13 साल तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सेलुलर जेल (काला पानी) में बंद रहे। उन्होंने 1921 में ‘एसेंशियल्स ऑफ हिंदुत्व’ नाम की किताब लिखी थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ