CM Mohan Yadav Hyderabad Visit Plan: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा कई सारे इंवेस्टमेंट इवेंट किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राज्य सरकार का इंटरैक्टिव सेशन ऑन इनवेस्टमेंट अपोर्चुनिटीज इन मध्य प्रदेश की भी शुरुआत की गई है। इवेंट के तहत इस बार सीएम मोहन यादव 15 और 16 अक्टूबर को तेलांगना की राजधानी हैदराबाद जाएंगे। यहां पर वह रोड-शो दौरान इंटरैक्टिव सेशन ऑन इनवेस्टमेंट अपोर्चुनिटीज इन मध्य प्रदेश में कई खास इंडस्ट्रियल सेक्टर से रू-ब-रू भी होंगे।
हैदराबाद में सीएम मोहन का कार्यक्रम
हैदराबाद में सीएम मोहन यादव का लाइफ साइंसेज, फार्मा, IT, VFX (विजुअल इफेक्ट्स), ITES और टूरिज्म जैसे खास सेक्टरों में निवेश पर फोकस रहेगा। इसके अलावा हैदराबाद के खास इंडस्ट्रीज के रिप्रेजेंटेटिव को एक प्लेटफॉर्म पर लाकर मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा सीएम मोहन यादव इंडस्ट्रीज के रिप्रेजेंटेटिव से वन-टू-वन मीटिंग भी करेंगे। इसके साथ ही राउंड टेबल मीटिंग, लीडरशिप लंच और डिनर पर भी प्रदेश में निवेश को लेकर चर्चा करेंगे। इसके अलावा सीएम मोहन यादव शहर के हाईटेक सिटी, अमेजॉन फेसेलिटी और टी-हब का निरीक्षण भी करेंगे।
यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान! नागदा-खचरौद को जल्द मिलेगी फोर-लेन सड़क की सौगात
हैदराबाद के इंडस्ट्रीज रिप्रेजेंटेटि
इंटरैक्टिव सेशन के दौरान हैदराबाद के इंडस्ट्रीज रिप्रेजेंटेटिव और मध्य प्रदेश सरकार के बीच एक बेहद खास संवाद होगा। इससे वीएफएक्स, फार्मा, लाइफ साइंसेज, आईटी एवं आईटीईएस और टूरिज्म जैसे सेक्टर में सहयोग और निवेश के नए रास्ते खुलेंगे, जो दोनों राज्यों के आर्थिक विकास और युवाओं के लिए नए रोजगार का सृजन करेंगे।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
3 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
6 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
6 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
12 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
14 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
16 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
16 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
17 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
18 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines