हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान! नागदा-खचरौद को जल्द मिलेगी फोर-लेन सड़क की सौगात

CM Mohan Yadav Big Announcement: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन जिले के नागदा के एक कार्यक्रम में घोषणा की कि जल्द ही नागदा-खाचरौद को फोर-लेन सड़क की सौगात मिलेगी।

विज्ञापन

CM Mohan Yadav Big Announcement: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बीते दिन उज्जैन जिले के नागदा में आयोजित कन्या-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने वर्चुअली तौर पर हिस्सा लिया है। इस दौरान उन्होंने कन्या-पूजन कार्यक्रम को भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पक्ष बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने घोषणा की कि नागदा-खाचरौद को जल्द ही फोर-लेन सड़क की सौगात मिलेगी। इसका का काम अपने अंतिम चरण में है। इस दौरान यह भी कहा कि इंफोर्मेंशन टेक्नोलॉजी के जरिए अब हम एक साथ कई अलग- अलग कार्यक्रमों से जुड़कर ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क बना सकते हैं।

नागदा से सीएम लगाव

सीएम मोहन यादव ने कहा कि नागदा से उन्हें बेहद खास लगाव है। यहां रक्षा बंधन का पर्व भी उत्साह से मनाया गया था। सीएम मोहन यादव ने कहा कि इस साल राज्य सरकार की तरफ से बड़े लेवल पर दशहरा के मौके पर शस्त्र-पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएंगा। इसमें कई जन-प्रतिनिधि शामिल होने रहे हैं। उन्होंने ने आगे बताया कि शस्त्र-पूजन का कार्यक्रम के जरिए देवी अहिल्याबाई ने सुशासन की मिसाल प्रस्तुत की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में देश की महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इससे देश की सरकरा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:Madhya Pradesh को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देशभर के 120 शहरों की करेगा GIS मैपिंग

शस्त्र-पूजन कार्यक्रम

बता दें कि सीएम मोहन यादव विजयादशमी के त्योहार पर महेश्वर और इंदौर में शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह शाम को भोपाल में अलग- अलग दशहरा कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। विजयादशमी पर सबसे पहले सीएम मोहन यादव मुख्यमंत्री निवास में शस्त्र-पूजन करेंगे। इसके बाद खरगोन जिले के महेश्वर रवाना होंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola