MP News: बैतूल में कार और बस की टक्कर में 11 लोगों की मौत, एक घायल; PM मोदी ने जताया दुख
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

MP Accident News: मध्य प्रदेश के बैतूल में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिले के झाल्लर थाने के पास एक बस और कार की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई। एक घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बैतूल के एसपी सिमला प्रसाद ने हादसे के संबंध में जानकारी दी है।
वहीं, हादसे की जानकारी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। PMO की ओर से किए गए ट्वीट के मुताबिक, पीएम मोदी ने बैतूल में बस की टक्कर में 11 लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
Betul, Madhya Pradesh | 11 people died in a bus accident which collided with a car near Jhallar police station. One injured person has been admitted to a hospital: SP Betul Simala Prasad pic.twitter.com/aNPQmt5VIF
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) November 4, 2022
बता दें कि दो दिन पहले मंगलवार को मुरैना जिले में भी एक बड़ा हादसा हुआ था। यहां डंपर और बोलेरो की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई थी।
जानकारी के मुताबिक, बैतूल अमरावती स्टेट हाईवे पर रात करीब 2 बजे कार और बस की आमने-सामने की टक्कर हुई थी। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 6 पुरुष, 3 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। सभी शवों को झल्लार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि यात्री बस बैतूल की तरफ आ रही थी और दूसरे तरफ से टवेरा कार महाराष्ट्र से मजदूरी कर लौट रहे मजदूरों को लेकर परतवाड़ा की ओर से आ रही थी। इस बीच झल्लार गांव से करीब एक किलोमीटर दूर दोनों में सीधी टक्कर हो गई।
पुलिस ने लोगों की मदद से 11 में से 7 शव निकाल लिए। बाकी 4 के शवों को कार को काटकर निकालना पड़ा। इस बीच बस चालक मौके से फरार हो गया। तो वहीं हादसे की जांच के आदेश जारी किए गए हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: