Madhya Pradesh: लखनादौन से रायपुर के बीच बनेगा नया 6 लेन एक्सप्रेसवे, 3 घंटा बचेगा समय

Lakhnadaun to Raipur 6 Lane Expressway: लखनादौन से रायपुर की दूरी करीब 340 किलोमीटर है। फिलहाल लोग मंडल, चिल्फी, कवर्धा, बेमेतरा होते हुए रायपुर का सफर तय करते हैं। 

प्रतिकात्मक फोटो (10)

प्रतिकात्मक फोटो

Lakhnadaun to Raipur 6 Lane Expressway: मध्यप्रदेश के लोगों के लिए खुशखबरी है, यहां लखनादौन से रायपुर के बीच एक नया राजमार्ग बनाने की योजना है। बताया जा रहा है कि ये नया एक्सप्रेसवे रायपुर से विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे से जाकर जुड़ेगा, जिससे रोजाना लाखों वाहन चालकों को फायदा मिलेगा। वहीं,  इससे रास्ते में पड़ने वाले कई गांवों की भी सूरत बदल जाएगी।

विज्ञापन

मध्यप्रदेश सरकार के अनुसार इस नए एक्सप्रेसवे से राज्य के परिवहन ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा लोगों के करीब तीन घंटे का समय बचेगा, अभी जो रास्ता तय करने में करीब आठ घंटे लगते हैं, इस मार्ग के बनने के बाद उसे पूरा करने में महज 5 घंटे ही लगेंगे। बताया जा रहा है कि इस 6 लेन मार्ग के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) सर्वे कर रही है।

विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे की लंबाई करीब 300 किलोमीटर तक होगी

एक्सप्रेस-वे की लंबाई करीब 300 किलोमीटर तक होगी। इस नए एक्सप्रेसवे पर करीब 15 हजार करोड़ रुपये की लागत होगी। सरकार के अनुसार एनएचएआई जल्द ही सर्वे रिपोर्ट जमा कराएगा, जिसके बाद निर्माणकार्य के काम आगे बढ़ाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस नए एक्सप्रेस वे को पूरा करने में पांच साल का समय लगेगा।

विज्ञापन

सिविक एजेंसी इसके लिए तीन रूटों पर कर रही सर्वे  

बताया जा रहा है कि सिविक एजेंसी इसके लिए तीन रूटों पर सर्वे कर रही है। पहला सर्वे लखनादौन से धनौरा, केवलारी, उगली, कंजई, लालबर्रा और बालाघाट तक चलेगा। दूसरा सर्वे लखनादौन से नैनपुर, बैहर, मलाजखखंड से रायपुर  होगा, जबकि तीसरा सर्वे लखनादौन से छपारा, सिवनी, बरघाट, लालबर्रा कलाघाट और रजेगांव से जाएगा। बता दें लखनादौन से रायपुर की दूरी करीब 340 किलोमीटर है। फिलहाल लोग मंडल, चिल्फी, कवर्धा, बेमेतरा होते हुए रायपुर का सफर तय करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ