MP Politics: मध्य प्रदेश में पोस्टर वॉर शुरू हो गई है। भोपाल लगे पोस्टरों पर कमलनाथ ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन में आज तक किसी ने उंगली नहीं उठाई है। लेकिन ये लोग आज मुझ पर उंगली उठा रहे हैं। जबकि सरकार में ये लोग बैठे हुए हैं।
तीन साल से आप सरकार में हैं
कमलनाथ ने कहा कि ‘मेरे राजनीतिक जीवन में किसी ने मुझ पर आज तक उंगली नहीं उठायी ये आज मुझ पर उंगली उठा रहे हैं कह रहे हैं कि हम भ्रष्ट हैं। अगर हम भ्रष्ट है। तो तीन साल से सरकार आप में है अगर हमारी सरकार में भ्रष्टाचार था तो फिर आपने केस क्यों नहीं चलाया इंक्वायरी क्यों नहीं की। आज उनके पास कहने को कुछ नहीं है। लेकिन हमारे देश के सबसे भ्रष्ट प्रदेश मध्य प्रदेश है, आप सच का सामना नहीं कर पा रहे हैं। उनके पास कुछ नहीं बचा है सोच रहे है की कमलनाथ को किस तरह नीचा दिखाया जाए।’
जनता मेरी गवाह है
कमलनाथ ने कहा कि ‘मुझे नीचा कोई नहीं दिखा पाएगा क्योंकि प्रदेश की जनता मेरी गवाह है। आपने कभी नहीं सुना होगा कि मेरे ऊपर 47 साल के राजनीतिक जीवन ऐसा इल्जाम लगा हो। ये पोस्टर लगा रहे हैं इनको शर्म नहीं आती ये इतनी निचली राजनीति कर रहे हैं। ये गवाह है कि ये कितने भ्रष्ट है भारतीय जनता पार्टी का एक एक नेता इसमें लिप्त है। मुझे बीजेपी के कोई सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।’
बता दें कि भोपाल में कुछ स्थानों पर कमलनाथ के पोस्टर लगाए गए हैं। जिसमें उनकी सरकार में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। कमलनाथ के पोस्टर लगने के बाद से ही बीजेपी और कांग्रेस के नेता आमने-सामने नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines