Jai Babu Jai Bhim Jai Samvidhan Yatra Poster: महू में होने वाली जय भीम, जय बापू, जय संविधान यात्रा के पोस्टरों से पूर्व मुख्यमंत्रियों कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के भी पोस्ट गायब हैं। हालांकि, छोटे पोस्टर में जरूर दोनों नेता कहीं-कहीं नजर आए, लेकिन बड़े पोस्टर से दोनों ही बड़े नेताओं के फोटो गायब मिले हैं।
इसके साथ ही दिग्विजय सिंह पिछले दो दिनों से यात्रा की तैयारी को लेकर इंदौर और महू में ही अपना डेरा डाले हुए हैं। बावजूद इसके दिग्विजय सिंह के भी फोटो पोस्ट से गायब नजर आ रहे हैं। आधा किलोमीटर के एरिया में 2000 से ज्यादा पोस्ट, 50 से ज्यादा बड़े कट आउट और 20 से ज्यादा बैलून नजर आ रहे हैं।
महू में सभा स्थल को पोस्ट से कर दिया गया है। जहां आसपास के क्षेत्र नजर तक नहीं आ रहे हैं। एसएमएस कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होते हैं कि मध्य प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्री के फोटो पोस्ट से गायब हैं।
महू से होगी जय संविधान यात्रा की शुरुआत
आपको बता दें, कांग्रेस की जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा की शुरुआत आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू से होगी। कांग्रेस की जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा में कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस शासित राज्य के 4 मुख्यमंत्री, 8 मंत्री, 15 सांसद, 150 से ज्यादा विधायक, वर्किंग कमेटी के 25 सदस्य, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
बता दें, महू के वेटरनरी कॉलेज मैदान में कांग्रेस की बड़ी रैली आयोजित होगी। कांग्रेस ने दावा किया है कि इस रैली में करीब दो लाख लोग शामिल होंगे। इस रैली के जरिए पार्टी दलित और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को साधने की कोशिश कर रही है।
इस रैली के साथ कांग्रेस “जय भीम, जय बापू, जय संविधान यात्रा” की शुरुआत भी करेगी, जो आने वाले चुनावों के लिए पार्टी के प्रचार अभियान का हिस्सा होगी।
ये भी पढ़ें- क्या कांग्रेस की महू रैली में लोगों को मिलेगा 30 घंटे पुराना खाना? भाजपा नेता का बड़ा दावा
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
18 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
