Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के इंदौर में 20 लोगों ने एक साथ मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया है। खजराणा के गणेश मंदिर में एकसाथ इन लोगों ने घर वापसी की है। इससे पहले पूजा पाठ और हवन करवाया गया, जिसके बाद इन लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया। मौके पर विश्व हिन्दू परिषद मालवा प्रांत के प्रमुख संतोष शर्मा और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इन लोगों में शामिल 58 साल की जमीन बी अब जमना बाई, 34 साल की नीलोफर शेख अब निकिता और अक्षा शेख अब आकांक्षा बन चुकी हैं। वहीं, रज्जाक ने अपना नया नाम रोहित रख लिया है। जिन लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया है, ये लोग कई दिन से विहिप कार्यकर्ताओं के संपर्क में थे।
कट्टरता नहीं थी पसंद, इसलिए किया फैसला
शुक्रवार को पहले यज्ञ हुआ, बाद में गंगाजल का छिड़काव करके गणेश पूजन करवाया गया। जिसके बाद विहिप के कार्यकर्ताओं ने सभी लोगों की घर वापसी करवाई। जिन लोगों ने मुस्लिम धर्म छोड़ा है, उनमें नीमच, मंदसौर, चंदन नगर और खजराणा के लोग हैं। अंजुम शाह अब आरती, मुबारक अब मनीष, अबरार अब अभिषेक, रईस खान अब अर्पित और रईस अब राजू बन गए हैं। वहीं, सुराया बी अब पूजा, कालू खान अब करूंलाल, मेहरून बी अब ममता, जालिम बी अब जानवी और रुकैया ने अपना नाम रुक्मिणी रख लिया है। जाकिर अब राहुल, शमीम शाह अब शानू और रजिया अब रानी के नाम से जाने जाएंगे।
इन लोगों का कहना है कि मुस्लिम धर्म में हलाला और तीन तलाक जैसी प्रथाएं हैं। यह कट्टरता उनको पसंद नहीं थी। अगर ये लोग इसका विरोध करते थे तो सामाजिक बहिष्कार किया जाता था। लेकिन हिंदू धर्म में पूरी आजादी है। चाहे महिला हो या पुरुष, गरीब हो या अमीर, सबको समान माना जाता है। इन लोगों ने जिला सचिवालय में एक आवेदन पत्र भी दिया है। सभी लोगों ने हिंदू बनने पर खुशी जाहिर की है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
23 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines