मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदा हादसे के घायलों से मिले, कहा-घटना के दोषियों को बख्शेगी नहीं सरकार

Harda Factory Blast: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार शाम को हरदा हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Harda Factory Blast

Harda Factory Blast

Harda Factory Blast: मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से  13 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर आई है। यह पूरी घटना मगरधा रोड की फैक्ट्री की है। ब्लास्ट करीब 11.40 बजे हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार शाम को हरदा हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की।  पटाखा फैक्ट्री में घायल हुए कुछ लोगों को हमीदिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सीएम मोहन यादव ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल-चाल पूछा। मुख्यमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही डॉक्टरों को सही से इलाज करने के सख्त निर्देश दिए है।

विज्ञापन

 तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई

विस्फोट की घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी घटनास्थल की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी।  इस कमेटी में  एडीजी इंटेलीजेंस जयदीप प्रसाद, प्रमुख सचिव संजय दुबे और लोक निर्माण विभाग के सचिव आर के मेहरा को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा दोषियों को बख्शेंगे नहीं

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा है कि आगजनी की घटना के दोषियों को नहीं छोड़ेंगे। सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। घायलों का बेहतरी से इलाज हो यह पहली जिम्मेदारी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ