---विज्ञापन---

Madhya Pradesh Explosion: हरदा की पटाखा फैक्ट्री का मालिक कौन? प्रशासन की लापरवाही पर उठ रहे सवाल

Madhya Pradesh Harda Factory Explosion: सीएम मोहन यादव ने हरदा पटाखा फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड की जांच के आदेश दिए हैं।

---विज्ञापन---

Madhya Pradesh Harda Factory Explosion: मध्य प्रदेश के हरदा जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। सुबह करीब 11 बजे अचानक हुए ब्लास्ट के बाद लोगों के चीथड़े उड़ गए। करीब दो घंटे तक फैक्ट्री में धमाके होते रहे। इसके आसपास बसे घरों में भी आग लग गई। फिलहाल इस भीषण अग्निकांड का कारण तो पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस हादसे के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर इस फैक्ट्री का मालिक कौन है, इस हादसे में प्रशासन की लापरवाही क्या रही। आइए जानते हैं…

कुछ समय पहले ही सील की गई थी फैक्ट्री

जानकारी के अनुसार, मगरधा रोड पर बैरागढ़ गांव में स्थित इस फैक्ट्री के मालिक राजेश अग्रवाल राजू, सोमेश अग्रवाल सोमू और प्रदीप अग्रवाल हैं। हादसे के बाद से वे फरार बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री को कुछ समय पहले ही सील किया गया था। इस हादसे के बाद प्रशासन पर इसलिए भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि ये रिहायशी इलाके में मौजूद है। इसके आसपास कई घर हैं। जानकारी के अनुसार, ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री के आसपास करीब 50 से ज्यादा घरों में आग लग गई।

---विज्ञापन---

ये भी उठे सवाल

जानकारी के अनुसार, इस इलाके में लगातार पटाखा फैक्ट्री संचालित किए जाने पर भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि ये नगरीय निकाय के क्षेत्र में स्थित है। नगरीय निकाय में किसी भी पटाखा फैक्ट्री का संचालित होना गंभीर मामला है। वैसे बैरागढ़ ग्रामीण इलाका है, लेकिन करीब 20 साल पहले इसे नगरीय निकाय में शामिल कर लिया गया। इतने साल से रिहायशी इलाके में फैक्ट्री कैसे चलती रही, इसे लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

अवैध हो सकती है फैक्ट्री

फैक्ट्री के अवैध होने की भी बात सामने आई है। सुरक्षा मानकों को धता बताकर भी इस फैक्ट्री को संचालित किया जा रहा था। यह फैक्ट्री पट्टे की जमीन पर संचालित होने की भी बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त फैक्ट्री में सैकड़ों लोग मौजूद थे। इस धमाके की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसके आसपास से निकल रहे राहगीर भी वाहन समेत उड़ गए।

---विज्ञापन---

प्रशासन पर गिर सकती है गाज

हरदा अग्निकांड पर मोहन सरकार सख्त है। इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। कहा जा रहा है कि हादसे को लेकर बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है। हरदा कलेक्टर, एसपी और सीएमएचओ पर भी गाज गिर सकती है।

---विज्ञापन---

भोपाल के अस्पतालों में तैयारियां पूरी 

सीएमएचओ प्रभाकर तिवारी ने कहा कि भोपाल के अस्पतालों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हमीदिया पहुंचे छह मरीजों में से एक की मौत हो गई, जबकि घायलों की स्थिति गंभीर है। सरकारी के साथ निजी अस्पतालों में भी तैयारी की गई हैं। भोपाल हमीदिया अस्पताल में 50 मरीजों के लिए एक स्पेशल वार्ड भी बनाया गया है। 10 बिस्तर वाला इमरजेंसी वार्ड भी यहां तैयार है।

---विज्ञापन---

करीब 25 लोग लापता

कहा जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। इस हादसे में रेस्क्यू के लिए प्रशासन जुटा हुआ है। हादसे में करीब 25 लोग लापता हैं। जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: हरदा में ब्लास्ट के बाद लोगों ने पेश की मिसाल, सड़क पर उतरकर संभाली ट्रैफिक की कमान, देखें वीडियो

ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh Explosion: धमाके के बाद सड़क पर बिखरे मिले घायल, वीडियो देख कांप जाएंगी रूह

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: MP Blast Live: 2 घंटे तक होते रहे धमाके, मरने वालों की संख्‍या 11 हुई, जांच कमेटी गठ‍ित 

ये भी पढ़ें: ब्लास्ट से कांप गई ITI , मच गई भगदड़; देखिए कैसा था ब्लास्ट के बाद का मंजर 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh Explosion: रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सेना से मांगा गया हेलीकॉप्टर, आसपास राज्यों से बुलाए गए स्वास्थ्यकर्मी

First published on: Feb 06, 2024 06:28 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola