हरदा की पटाखा फैक्ट्री में फिर हुआ ब्लास्ट, अब तक 13 की मौत, कलेक्टर-एसपी पर गिर सकती है गाज

Madhya Pradesh Harda Firecracker Factory Blast FIR: मध्य प्रदेश के हरदा जिले में हुए भीषण अग्निकांड मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Madhya Pradesh Harda Explosion Update

Madhya Pradesh Harda Explosion: मामले में FIR दर्ज हो गई है।

Madhya Pradesh Harda Firecracker Factory Blast FIR:  मध्य प्रदेश के हरदा जिले की पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड ने स्तब्ध कर दिया है। पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह 11 बजे लगी आग के बाद शाम करीब 6.30 बजे एक बार फिर धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि ये ब्लास्ट यहां रखे बारूद में आग लगने से हुआ। इस आग के कारण रेस्क्यू में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि फायर ब्रिगेड की 100 गाड़ियां खाली होने के बावजूद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। मलबा हटाते ही यहां आग की लपटें देखने को मिल रही हैं।

विज्ञापन

अब तक 13 की मौत 

इस भीषण अग्निकांड में अब तक 13 लोगों की मौत हो गई है। जबकि करीब 25 लोग लापता हैं। वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। कहा जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। मगरधा रोड पर बैरागढ़ गांव में स्थित इस फैक्ट्री में अग्निकांड के बाद आसपास से गुजर रहे बाइक सवारों के भी चीथड़े उड़ गए।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, इस पटाखा फैक्ट्री में करीब 15 टन विस्फोटक रखा हुआ था। जिस वक्त फैक्ट्री में आग लगी, उस वक्त वहां 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। हालांकि आग के कारण का पता नहीं चल सका है, लेकिन एमपी की मोहन सरकार ने इसके जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन

कलेक्टर-एसपी पर गिर सकती है गाज 

इस हादसे के बाद प्रशासन की भी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये फैक्ट्री रिहायशी इलाके में अवैध तरीके से संचालित हो रही थी। इस फैक्ट्री को पहले सील भी किया गया था, लेकिन बाद में इसे फिर से संचालित किया जाने लगा।

विज्ञापन

https://twitter.com/pardeep5889/status/1754795867935035449?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1754795867935035449%7Ctwgr%5E3f3fe540b8995b9eda0250b9127d25ae3eed9958%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fstate%2Fmadhya-pradesh%2Fmadhya-pradesh-harda-explosion-harda-firecracker-factory-owner-absconding-administration-negligence%2F571734%2F

कठोर कार्रवाई करेगी सरकार 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लगातार उच्च स्तरीय बैठक ले रहे हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- हम आगजनी की घटना के दोषियों को नहीं छोड़ेंगे। राज्य सरकार दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

अग्निकांड की एफआईआर दर्ज

हरदा पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की घटना पर आईजी नर्मदापुरम इरशाद वली का बयान सामने आया। उन्होंने कहा- “घटना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मलबा हटाया जा रहा है। मलबे को अतिरिक्त मशीनें लगाकर साफ किया जाएगा। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। आग पूरी तरह से शांत हो गई है।” आसपास के घरों को खाली करा लिया गया है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।”

विज्ञापन

विज्ञापन

20 किलोमीटर का ग्रीन कॉरिडोर

दूसरी ओर हरदा अग्निकांड पर भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्रा ने कहा- ”घायलों को जल्द से जल्द अस्पतालों तक लाने की कोशिशें जारी हैं। स्थानीय यातायात व्यवस्था में कोई असुविधा न हो, इसके लिए 20 किलोमीटर का ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया गया है।”

विज्ञापन

1000 लोग राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं

वहीं नर्मदापुरम के संभागीय आयुक्त पवन कुमार शर्मा ने कहा- “अब तक हमने 174 लोगों का रेस्क्यू किया है। हमें अभी तक किसी के लापता होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। हम मलबे की जांच करेंगे। क्या वहां कोई शव है, इसकी जांच की जाएगी।” पवन कुमार शर्मा ने आगे कहा- ”करीब 40-50% मलबा हटा दिया गया है। राहत कार्य में 60-70 एंबुलेंस लगी हुई हैं। जबकि 50 से ज्यादा फायर टेंडर, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें यहां मौजूद हैं। यहां 1000 लोग राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ