Arpit Pandey
Read More
Gwalior Chambal Politics: आपने फिल्मी गीत ‘मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है, जरूर सुना होगा। विधानसभा चुनाव करीब आते ही ग्वालियर की राजनीति में यह गाना सबसे ज्यादा गुनगुनाया जा रहा है। क्योंकि पूरा मामला विधानसभा चुनावों से जुड़ा है। जिससे ग्वालियर में नए समीकरण बनते दिख रहे हैं।
दरअसल, चुनाव के लिए ग्वालियर के नेता घर छोड़ बाहर टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। खास बात यह है कि ऐसे नेताओं की फेहरिस्त बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में है। हालांकि टिकट किसे मिलेगा किसे नहीं यह तो विधानचुनाव में ही पता चलेगा। लेकिन नेताओं ने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
ये कहानी केवल बीजेपी की नहीं है बल्कि कांग्रेस में भी अपना घर छोड़ दूसरी विधानसभा से दावेदारी करने वालों का जमघट है। कांग्रेस में भी ऐसे नेताओं की फेहरिस्त लंबी है। जिससे टिकट वितरण में यहां कांग्रेस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
अपना घर छोड़ दूसरी विधानसभा सीट पर दावेदारी करने के मसले पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों का कहना है कि नेता की जन्मभूमि अपनी जगह है, लेकिन कर्मभूमि दूसरी जगह हो सकती है। इसलिए जो दावेदार जहां मेहनत करता है उसी विधानसभा सीट पर वह अपने टिकट के लिए मशक्कत करता है। हालांकि भाजपा और कांग्रेस दोनों का इस मसले में एक ही तर्क है कि दावेदारी करना सबका हक है चाहे कहीं से करें लेकिन टिकट देना पार्टी के आला नेताओं का काम है जो सर्वे और योग्य उम्मीदवार के आधार पर ही तय किया जाता है।
बड़े नेताओं का अपनी विधानसभा छोड़ दूसरी विधानसभा से दावेदारी करने से दोनों ही पार्टियों के स्थानीय दावेदारों में नाराजगी होती हैं। इन हालातों में कई बार नाराज कार्यकर्ता अपनी पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में भी चले जाते हैं। लेकिन इस पर दोनों ही पार्टी एकमत है इनका कहना है कि जीतने योग्य दावेदार के लिए विधानसभा की सीमाओं का कोई बंधन नहीं रहता।
ग्वालियर से कर्ण मिश्रा की रिपोर्ट
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।